
Drink these sharbat to keep the body cool in summer
Summer Special Sharbat: गर्मियों के मौसम में ज्यादातर लोग ठंडी चीजों का सेवन करना पसंद करते हैं। शरीर में ठंडक पाने के लिए लोग सॉफ्ट ड्रिंक्स, रेडीमेड जूस और शेक का सेवन करने लगते है। लेकिन ये ड्रिंक्स फायदे पहुंचाने की जगह पर आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकते है। ऐसे में आप कुछ ऐसे हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन करें, जो गर्मियों से बचाने के साथ-साथ आपको स्वस्थ रखने में भी मदद करेंगे। ठंडा शरबत पीना न केवल आपकी बॉडी के टेम्परेचर कम करता है बल्कि डिहाइड्रेशन की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं इन शरबत के बारे में जो गर्मी से राहत दिलाने में मदद करते है
गर्मी से राहत दिलाने वाले 4 तरह के शरबत
1. बेल का शरबत
बेल का शरबत गर्मियों से राहत दिलाने में फायदेमंद होता है। बेल का शरबत गर्मी में शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। साथ ही ये गर्मी और प्यास को भी कम करने में मदद करता है। इसके लिए आप गर्मियों के मौसम नियमित रूप से बेल का रस जरूर पिएं।
यह भी पढ़े: गर्मियों में छाछ पीने के है कमाल के फायदे, पेट से जुड़ी समस्याओं को करता है दूर
2. गुलाब का शरबत
गुलाब का शरबत गर्मियों से राहत दिलाने में फायदेमंद होता है। गुलाब का शरबत गर्मी में शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। क्योंकि गुलाब की तासीर ठंडी होती है। जिसका सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है।
3. अनार का शरबत
अनार का शरबत गर्मियों से राहत दिलाने में फायदेमंद होता है। अनार कई सारी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। लेकिन अनार का शरबत को गर्मियों के मौसम में बहुत ही ठंडा माना जाता है।
यह भी पढ़े: वजन कम करने से इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में फायदेमंद होता है चकोतरा, जानें अन्य फायदे
4. खसखस का शरबत
खसखस का शरबत गर्मियों से राहत दिलाने में फायदेमंद होता है। क्योंकि खसखस की तासीर ठंडी होती है जो शरीर को हाइड्रेट कर अंदर से ठंडा रखता है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।
Updated on:
08 Jul 2022 05:18 pm
Published on:
08 Jul 2022 05:17 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
