14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Buttermilk Benefits: गर्मियों में छाछ पीने के है कमाल के फायदे, पेट से जुड़ी समस्याओं को करता है दूर

Buttermilk Benefits: गर्मियों में छाछ का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। छाछ कई सारे पोषक तत्त्वों के गुणों से भरपूर होता है। छाछ पेट से जुड़ी कई सारी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Roshni Jaiswal

•

Updated: 8 Jul 2022, 11:52 AM IST

Buttermilk Benefits: गर्मियों में छाछ पीने के है कमाल के फायदे, पेट से जुड़ी समस्याओं को करता है दूर

Health benefits of buttermilk in summer

Buttermilk Benefits: चिलचिलाती तेज धूप और गर्मी का असर सीधा हमारे शरीर पड़ता है। इससे शरीर को बचाने के लिए हम पानी का सहारा लेते है। लेकिन गर्मियों में शरीर को हेल्दी बनाए रखने के लिए आपको पानी के अलावा हेल्दी ड्रिंक लेने की भी जरूरत है, जो गर्मी से बचाने के साथ शरीर को ठंडक भी दें। ऐसे में गर्मी में छाछ का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। छाछ दही से तैयार किया जाता है। छाछ का सेवन करने से शरीर को कई प्रकार के फायदे मिलते है। छाछ कई सारे पोषक तत्त्वों के गुणों से भरपूर होता है, जो स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। इसका सेवन करने से गर्मी से राहत मिलती है। साथ ही ये डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करता है। तो आइए जानते है छाछ पीने के फायदे के बारे में

छाछ पीने के फायदे

डिहाइड्रेशन से बचाने में फायदेमंद
डिहाइड्रेशन से बचने के लिए छाछ का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि गर्मियों के मौसम में शरीर में पानी की कमी होने लगती है। जिसकी डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। ऐसे में छाछ शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में मदद करता है। छाछ का सेवन करने से डिहाइड्रेशन से बचा जा सकता है।
यह भी पढ़े: काली किशमिश में छिपे हैं कई अनगिनत राज, जानें इसके कमाल के फायदे

पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद
पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए छाछ का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि गर्मियों के मौसम में गलत खान-पान की वजह से पाचन बिगड़ सकता है। ऐसे में छाछ में पाए जाने वाले पोषक तत्त्व पाचन तंत्र को बेहतर बनता है और पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में करता है। छाछ का सेवन करने से एसिडिटी और पेट में जलन होने की समस्या दूर हो सकती है।

हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए छाछ का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि छाछ में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही रोजाना छाछ का सेवन करने से ऑस्टियोपोरोसिस बीमारी से बचा जा सकता है।
यह भी पढ़े: हड्डियों को हमेशा मजबूत और स्वस्थ बनाए रखने के लिए इन चीजों को करें अपनी डाइट में शामिल

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।