
परीक्षा के दौरान इन चार चीजों को खाने से हो सकती है दिक्कत
परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में मानसिक थकान व याद्दाश्त में कमी की समस्या अधिकतर छात्रों में होती है। इससे बचने के लिए हमेशा हैल्दी डाइट लेनी चाहिए। साथ में कुछ चीजों का परहेज भी करें, जिनसे दिक्कत बढ़ सकती है। नींद न आने के लिए कुछ बच्चे चाय-कॉफी अधिक पीते हैं। कई शोधों में पाया गया है कि दो कप से अधिक चाय-कॉफी पीने से तनाव बढ़ता है। थकान और याद्दाश्त की कमी हो सकती है। एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इसी तरह आर्टिफिशियल स्वीटनर भी एग्जाम के दौरान तनाव को बढ़ा सकते हैं। इनकी मात्रा सॉफ्ट ड्रिंक और सोडा-शिकंजी में अधिक होती है। इनको भी लेने से बचें। ये इंसुलिन को बढ़ाकर तनाव बढ़ाते हैं।
चीनी भी कम लें
प्राकृतिक शुगर भी मानसिक रूप से हानि पहुंचा सकती है। ज्यादा मात्रा में शुगर आहार लेते हैं तो पेट और दिमाग में सूजन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। मानसिक थकान व तनाव होता है। वहीं गर्मी को कम करने के लिए जो लोग ड्रिंक्स लेते हैं उनमें मिले तत्त्वों से भी ऐसी दिक्कत होती है।
Published on:
18 Mar 2021 02:16 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
