16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Late Night Healthy Snacks: अगर देर रात लगती है भूख, तो खाएं ये हेल्दी चीजें

Late Night Healthy Snacks: आजकल की बदलती लाइफस्टाइल में हेल्दी रहने के लिए शरीर को हेल्दी रखना बहुत ही जरूरी है। कई बार देर रात भूख लगने लगती है और हम अनहेल्दी चीजे खा लेते हैं। जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए आप इन हेल्दी चीजों का सेवन करें।

2 min read
Google source verification
Late Night Healthy Snacks: अगर देर रात लगती है भूख, तो खाएं ये हेल्दी चीजें

Eat these healthy snacks when hungry at late night

Late Night Healthy Snacks: अक्सर ज्यादातर लोगों को देर रात में भूख लग जाती है। जिसकी वजह से लोग फ्रिज में रखें खाने, बिस्कुट, चिप्स और केक आदि चीज खा लेते है। लेकिन ये चीजे देर रात में खाने से सेहत को नुकसान भी पहुंच सकता है। जिससे आपके सेहत खराब भी हो सकते है। क्योंकि इन अनहेल्दी चीजें का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुडी समस्या हो सकती है। साथ ही पेट से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आप इन अनहेल्दी चीजों का सेवन करने से बचें। आइए जानते है कुछ ऐसे हेल्दी चीजों के बारे में जिसका देर रात में सेवन करने से सेहत को कई फायदे मिलते है। बल्कि हेल्थ पर इनका बुरा असर भी नहीं पड़ता है।

देर रात में खाएं ये हेल्दी चीजें

1. ड्राई फ्रूट्स
देर रात भूख लगने पर ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि ड्राई फ्रूट्स में गुड फैट, प्रोटीन, फाइबर के गुण पाए जाते है, जो सेहत को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते है। इसलिए आप देर रात में स्‍नैक्‍स के रूप में ड्राई फ्रूट्स खा सकते है।
यह भी पढ़े: शहद और लौंग एक साथ मिलाकर खाने के है कमाल के फायदे, इन समस्याओं से मिलेगी राहत

2. सीजनल फ्रूट्स
देर रात भूख लगने पर सीजनल फ्रूट्स का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सीजनल फ्रूट्स का सेवन करने से सेहत को कई प्रकार लाभ मिलते है। साथ ही इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। इसलिए आप देर रात में स्‍नैक्‍स के रूप में केला, तरबूज और सेब आदि फल खा सकते हैं।

3. पनीर
देर रात भूख लगने पर पनीर का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कच्चा पनीर हेल्दी होता है। इसका सेवन करने से सेहत को कई प्रकार के लाभ मिलते है। साथ ही बॉडी को एनर्जी भी मिलती है। इसलिए आप देर रात में स्‍नैक्‍स के रूप में पनीर खा सकते हैं।
यह भी पढ़े: उबले हुए काले चने खाने से सेहत को मिलते हैं अनेकों फायदे, आयरन की कमी को करें दूर

4. रोस्टेड मखाना
देर रात भूख लगने पर रोस्टेड मखाना का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मखाना आपको हेल्दी रखने के साथ ही आपका वजन कंट्रोल करने में मदद करता है। इसलिए आप मखाने भून कर रख लें और रात में भूख लगने पर आप इसे खा सकते है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।