14 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Face Mask For Normal Skin: नार्मल स्किन के लिए कारगर फेस मास्क

Face Mask For Normal Skin: अपनी स्किन का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। हम कई बार नार्मल स्किन होने के कारण उसपर इतना ध्यान नहीं देते हैं जो कि गलत है। इसलिए समय-समय पर फेस वाश और फेस मास्क का उपयोग हमें करते रहना चाहिए।

3 min read
Google source verification
Face Mask For Normal Skin

Face Mask For Normal Skin

नई दिल्ली। ऑयली हो या ड्राई, हर प्रकार कr स्किन का हम बहुत ख्याल रखते हैं। जिस प्रकार अलग-अलग किस्म की त्वचा का अधिक देखभाल करते हैं। उसी प्रकार नार्मल स्किन को देखरेख की बहुत जरूरत होती है। यदि आपकी स्किन नार्मल है तो उसके लिए हम आपको कुछ आसान से फेस मास्क ( Face Mask For Normal Skin ) के बारे में बताएंगे। इनकी मदद से आप अपनी स्किन में ग्लो लेकर आ सकते हैं और वो पहले से ज्यादा तरोताजा भी रहेगी।

यह भी पढ़ें: इन नेचुरल मास्क से आपकी स्किन में आएगा ग्लो

हमारे शरीर की तरह हमारे त्वचा के भी बहुत प्रकार होते हैं। जिस तरह हर प्रकार की त्वचा का विशेष ध्यान हम देते हैं लेकिन सामान्य स्किन पर उतना अच्छे से फोकस नहीं कर पाते हैं। जिससे कि वो धीरे-धीरे खराब होने लग जाती है और उसमें पिम्पल्स की समस्या आना शुरू हो जाती है। इसलिए नार्मल स्किन को भी अच्छी देखभाल की जरूरत होती है। इन फेस मास्क के उपयोग आपकी त्वचा और निखार जाएगी।

सामान्य त्वचा के लिए फेस मास्क (Face Mask For Normal Skin):

1. एलोवेरा फेस मास्क
2. सेब-शहद फेस मास्क
3. लैवेंडर-शहद फेस मास्क
4. हल्दी-शहद फेस मास्क

यह भी पढ़ें: स्किन के लिए बेस्ट हैं ये फ्लावर फेस पैक

1. एलोवेरा फेस मास्क

एलोवेरा स्किन के साथ-साथ शरीर के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। एलोवेरा का जूस कई प्रकार के रोगों से शरीर को छुटकारा दिलाता है। पिम्पल्स,ब्लैक स्पॉट्स, चेहरे में छोटे-छोटे दाने इन सब को दूर करता है। और रंग साफ़ करने में हम एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही बालों की समस्या से भी आराम दिलाता है। एलोवेरा को फेस के मास्क के रूप में भी यूज़ करा जा सकता है। थोड़ा सा एलोवेरा या इसका जेल लें इसमें अच्छे से गुलाबजल मिलाएं। आधे घंटे तक इस मास्क को लगा कर छोड़ दें और सूखने दें। इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से फेस वाश करें। इसके प्रतिदिन के उपयोग से आपका चेहरा पहले से ज्यादा साफ हो जाएगा। और इसमें चमक आ जाएगी।

2. सेब-शहद फेस मास्क

सेब और शहद शरीर के लिए तो फायदेमंद है ही सही। साथ ही साथ स्किन में ग्लो वापस लेकर आने में भी उपयोगी है। आप सेब को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें फिर इसको मिक्सर में ब्लैंड करके अच्छे से पेस्ट बना लें। इसके पेस्ट में शहद मिलाएं और चेहरे में फेस मास्क की तरह लगा लें। यह मास्क आपको 25 मिनट तक लगा कर रखना है। इसके उपयोग से आपकी त्वचा बेदाग हो जाती है।

3. लैवेंडर-शहद फेस मास्क

लैवेंडर का इस्तेमाल महक के साथ साथ मास्क के रूप में करा जा सकता है। इसकी हलकी भीनी-भीनी खुशबू सबका मन मोह लेती है। आप लेवेंडर-शहद फेस मास्क का यूज़ कर सकते हैं। एक कटोरी में लेवेंडर आयल की कुछ बूंदें लें इसमें जरा सा शहद मिला लें। इसके बाद इसको मिक्स करके अपने चेहरे में मास्क की तरह अच्छे से लगा लें। 15 मिनट बाद इसे नार्मल पानी से धो लें। इसके डेली यूज़ से आपकी स्किन खूबसूरत और बेदाग हो जाएगी।

4. हल्दी-शहद फेस वाश

हल्दी इतनी फायदेमंद होती है जिसका कोई जवाब नहीं। शरीर के रोगों को दूर करने से लेकर किसी भी प्रकार के समस्या को हल्दी दूर कर देती है। आप छोटी कटोरी लें उसमें एक या दो चम्मच हल्दी डालें आप चाहें तो थोड़ा सा आटा भी उसमें मिला सकते हैं। इसके बाद उसमें शहद मिलाकर फेस में लगाएं। इसके डेली के उपयोग से आपकी रंगत साफ़ होती है और मरी हुई कोशिकाएं भी चेहरे से निकल जाती हैं।

यह भी पढ़ें: कैसे बढ़ाएं अपनी रंगत जाने इन फेस पैक के बारे में