
face pack for glowing skin in hindi
अपनी ब्यूटी के लिए महिलाएं और पुरुष सभी सजग रहते हैं। इसके लिए तरह-तरह के कॉस्मेटिक्स का इस्तेमाल भी करते हैं। आपको अपनी स्किन टाइप के हिसाब से ही चीजें इस्तेमाल करनी चाहिए। ऐसे में यह पता लगाना भी मुश्किल होता है कि बाजार में मौजूद प्रोडक्टस में से आपकी स्किन के लिए कौन सा सही रहेगा। बाजार में मौजूद प्रोडक्ट से अच्छा है कि घर में मौजूद चीजों से स्किन की केयर करें। जानते हैं इनके बारे में...
दही -
ऑयली स्किन के लिए दही चहरे पर लगाना फायदेमंद होता है। रोज रात को सोने से पहले दही से चहरे की मसाज करें। और पानी से धो लें। इससे आपकी स्किन साफ रहेगी।
टमाटर -
टमाटर नैचुरल क्लींजर की तरह काम करता है। आधे टमाटर को काटकर स्किन पर रब करें। ये आपकी स्किन साफ करेगा, त्वचा के रोम छिद्र को खोलेगा, स्किन को सॉफ्ट और टाइट बनाएगा।
मुल्तानी मिट्टी -
ऑयली स्किन के लिए मुल्तानी मिट्टी का पेस्ट फेस पर लगाने से फायदा होता है। ये नैचुरल क्ले है, ये काफी लंबे समय तक स्किन को साफ साफ रखती है। स्किन केयर के लिए आयुर्वेद में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। दो छोटे चम्मच मुलतानी मिट्टी लें और एक उसमें एक चुटकी कपूर और पानी से मिलाकर पेस्ट बनाएं। गीली त्वचा पर मसाज करें।
पपीता -
कॉम्बिनेशन स्किन के लिए ओटमील और पपीता को थोड़े दूध में मिलाकर स्किन पर रब करें। चेहरे और गर्दन पर लगाने के बाद ठंडे पानी से धो लें। यह आपकी स्किन को साफ करेगा, पपीते में क्लिंसिग अंजाइम होते हैं बल्कि टैनिंग मिटाने, दाग-धब्बे भी दूर करता है।
स्ट्रॉबेरी -
ऑयली और कॉम्बिनेशन स्किन के लिए स्ट्रॉबेरी से मसाज करना फायदेमंद होता है। स्ट्रॉबेरी में नैचुरल एंजाइम होते हैं, ये स्किन के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। स्ट्रॉबेरी को मैश करके स्किन पर रब करें और पांच मिनट के लिए लगा रहने दें। यह स्किन सॉफ्ट और ब्राइट बनाकर विटामिन सी देता है।
Published on:
7 Feb 2020, 5:55 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.