
चेहरे का कालापन दूर कर खूबसूरती लौटाएंगे यह घरेलू उपाय
चेहरे का सांवलापन दूर करने के लिए घरेलू उपाय सबसे अधिक फायदेमंद होते हैं। क्योंकि यह प्राकृतिक चीजों से किए जाते हैं। इसलिए इसमें किसी प्रकार की मिलावट नहीं होती है। यह आपकी त्वचा को फायदा ही पहुंचाते हैं। अगर आप भी सांवलेपन से परेशान हो चुके हैं। तो इन घरेलू उपाय को अपनाएं।
हल्दी का पेस्ट लगाएं -
हल्दी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होती है। यह रोगों से लड़ने की क्षमता भी रखती है, और त्वचा को निखारने का काम करती है। इसलिए आप इसका उपयोग चंदन के साथ करें। आप थोड़ी हल्दी, थोड़ा चंदन और दो-चार बूंद नींबू के रस की डालकर इसे कच्चे दूध में मिलाएं और पेस्ट बनाकर अपने चेहरे पर मास्क की तरह लगा ले। इसे आधे घंटे तक लगा रहने दें। जब यह सूख जाए, तो चेहरे को धो लें। आपकी त्वचा में गजब का निखार नजर आएगा।
यह भी पढ़ें :- धूल मिट्टी से एलर्जी है तो घर से निकलने से पहले रखे यह ध्यान।
शहद और नींबू लगाएं -
नींबू का रस चेहरे से दाग धब्बे हटाने के लिए बहुत उपयोगी साबित होता है। आप दो चम्मच शहद में थोड़ा सा नींबू का रस डालें और इसे मिलाकर अपने चेहरे पर लगा लें। इससे आपके चेहरे में निखार आएगा और चेहरे पर नजर आने वाला कालापन या दाग धब्बे भी कम होंगे। इसे आधे घंटे तक लगा रहने दें। इसके बाद ठंडे पानी से धो लें।
चंदन और गुलाब जल लगाएं -
चंदन चेहरे की चमक को बनाए रखने के लिए बहुत मददगार होता है। चंदन के साथ आप गुलाब जल या फिर दूध में मिलाकर चेहरे पर नजर आ रहे काले दाग धब्बों या पूरे चेहरे पर लगाएं। इससे आपकी त्वचा में निखार आएगा।
यह भी पढ़ें - कमर दर्द से तुरंत राहत पाने के लिए करें यह उपाय।
आलू का मास्क लगाएं-
आलू प्राकृतिक ब्लीचिंग तत्वों से भरपूर होता है। इसे चेहरे पर लगाने से चेहरे के दाग धब्बे काम होते हैं। आप आलू को बीच में से काट कर कुछ देर के लिए पानी में भिगो दें। फिर चेहरे पर नजर आ रहे काले दाग धब्बों पर हल्के हल्के रगड़े और आधे घंटे तक रहने दें। इसके बाद चेहरा धो लें। यह प्रयोग आप रोजाना करें। इससे बहुत जल्दी आपको फर्क नजर आएगा।
छाछ का उपयोग करें-
छाछ शरीर के लिए तो फायदेमंद होती ही है। इसका उपयोग चेहरे पर करने से चेहरे पर नजर आने वाले दाग धब्बे भी कम होते हैं। चेहरे चेहरे का रंग भी साफ होता है। इसे चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट रहने दें। उसके बाद साफ पानी से चेहरा धो लें।
एलोवेरा लगाएं -
एलोवेरा वैसे तो सेहत और सूरत दोनों के लिए फायदेमंद है। इसका उपयोग आजकल बहुत किया जाने लगा है। आप अपने चेहरे पर एलोवेरा को काटकर हल्के हाथ से रगड़ते हुए लगाएं और इसे 1 घंटे तक लगा रहने दें। इसके बाद चेहरे को धो लें। इसका रोजाना उपयोग करने से ऑटोमेटिक चेहरे में निखार आएगा और चेहरे का कालापन भी दूर होगा।
Published on:
09 Jun 2021 02:29 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
