12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weight Loss :- वजन कम करने के लिए इस तरह अपनाएं लो कार्ब डाइट

Weight loss :- वजन कम करने के लिए सबसे आसान तरीका लो कार्ब डाइट है। लो कार्ब डाइट लेने से आपका वजन दिनों दिन कम होगा।

2 min read
Google source verification
Weight Loss

Weight Loss

वैसे तो शरीर के लिए कार्बोहाइड्रेट का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि वह हमारे शरीर को काम करने के लिए ऊर्जा प्रदान करता है। लेकिन इसका अधिक मात्रा में सेवन करना फैट को बढ़ावा देता है। इससे मोटापा बढ़ता है और व्यक्ति को कई प्रकार की बीमारियां होती है। इसलिए आप लो कार्ब डाइट लेंगे। तो आपका वजन भी कम होगा और आपके शरीर को भरपूर ऊर्जा भी मिलेगी।

यह भी पढ़ें - बारिश के मौसम में बालों को स्वस्थ और चमकदार रखने करें यह घरेलू उपाय।

संतुलित आहार लें-

दरअसल, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित आहार लेना चाहिए। क्योंकि जैसा हमारा खान-पान होता है। सेहत पर भी वैसा ही असर पड़ता है। इसलिए हमें आहार में भी उन चीजों को शामिल करना चाहिए। जो हमारे शरीर के लिए जरूरी है और हमें बीमारियों से दूर रख कर स्वस्थ रखें। आज आपको बताएंगे कि आप कौन से लो कार्ब डाइट को आहार में शामिल करें। जिससे आपका वजन भी कम होगा।

यह भी पढ़ें - जेब में रखा पर्स भी हो सकता है शरीर में बैक पेन का कारण।

वजन को कम करने और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लो कार्ब डाइट का सेवन करना चाहिए। इसलिए हमें आहार में उन खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। जिनमें लो कार्ब होता है। ऐसे में चावल, आलू, चॉकलेट आदि खाद्य पदार्थ का सेवन हमें बहुत कम मात्रा में करना चाहिए।

यह भी पढ़ें - विटामिन सी का अधिक सेवन भी सेहत के लिए नहीं फायदेमंद।

इन प्रदार्थों में लो कार्ब-

हरी पत्तेदार सब्जियां, मक्खन, पत्ता गोभी, पालक, बैंगन, मशरूम, प्याज, टमाटर में कार्ब की मात्रा कम होती है। सरल शब्दों में कहें तो जमीन के ऊपर उगने वाली अधिकतर सब्जियों का सेवन किया जा सकता है। इसी के अलावा डेयरी उत्पाद दही, दूध, मक्खन, पनीर और क्रीम का सेवन भी कर सकते हैं।

इन चीजों का नहीं करें सेवन-

जो लोग लो कार्ब डाइट लेते हैं। उन्हें चॉकलेट, आइसक्रीम, सोड़ा, जूस, केक, पेस्ट्री, कैंडी आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। इसमें काफी मात्रा में शुगर होती है। इसी के साथ गेहूं, आटा, जो, चावल सभी हाई कार्ब रिफाइंड अनाजों के सेवन से बचने की जरूरत होती है। ब्रेड, पास्ता, मूसली, दलिया और बन का सेवन भी नहीं करना चाहिए। ज्यादातर भूमिगत सब्जियां जैसे शकरकन्द, आलू आदि में कार्ब की मात्रा अधिक होती है। इसी प्रकार फलों में केला, आम, अंगूर और अनानास में कार्बोहाइड्रेट और शुगर की मात्रा अधिक होती है।इसलिए इनसे बचना चाहिए।