12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Foods Might Cause A Stroke: मस्तिष्क की नसें ब्लॉक कर सकता है इन पदार्थों का सेवन, बरतें सावधानी

Foods Might Cause A Stroke: विशेषज्ञों की मानें तो प्रतिदिन रेड मीट का सेवन करने वाले व्यक्तियों में स्ट्रोक का खतरा 42 प्रतिशत अधिक हो सकता है। क्योंकि रेड मीट में सेचुरेट्ड फैट की मात्रा ज्यादा होने के कारण इसके सेवन से दिल की बीमारियों और स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है।

2 min read
Google source verification
brain_stroke.jpg

Foods That Can Trigger A Brain Stroke

नई दिल्ली। Foods Might Cause A Stroke: हमारे खान-पान का सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। अपने खान-पान और लाइफस्टाइल में बढ़ती गई लापरवाही हमें कई रोगों का शिकार बना सकती है। आज के समय में ब्रेन स्ट्रोक भी उन्हीं उभरती बीमारियों में से एक है, जिसका मुख्य कारण आपका असंतुलित आहार और बिगड़ी हुई जीवन शैली हो सकता है। हमारे मस्तिष्क में रक्त प्रभाव के अवरुद्ध हो जाने के कारण ब्रेन स्ट्रोक का खतरा होता है। लेकिन सही जीवनशैली और खानपान में सुधार करके इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। तो आइए जानते हैं कि किन पदार्थों के सीमित सेवन अथवा परहेज से आप ब्रेन स्ट्रोक के जोखिम को कम कर सकते हैं...

1. रेड मीट
विशेषज्ञों की मानें तो प्रतिदिन रेड मीट का सेवन करने वाले व्यक्तियों में स्ट्रोक का खतरा 42 प्रतिशत अधिक हो सकता है। क्योंकि रेड मीट में सेचुरेट्ड फैट की मात्रा ज्यादा होने के कारण इसके सेवन से दिल की बीमारियों और स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है।

2. प्रोसेस्ड फूड
अधिक तेल मसाले अथवा प्रोसेस्ड या जंक फूड जैसे खाद्य पदार्थों में बहुत अधिक ट्रांस फैट मौजूद होता है। जो कि हमारी सेहत के लिए काफी नुकसानदेह होता है। साथ ही यह आपके शरीर में सूजन को बढ़ाता है जो कि शरीर में कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है। इसलिए ऐसे पदार्थों का सेवन करने से बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें: इन उपायों से दूर करें चेहरे के ब्‍लैकहैड्स

3. सोडा
अध्ययनों से पता चला है कि सोडा का नियमित और अत्यधिक सेवन स्ट्रोक के जोखिम को बढ़ा सकता है। इसके अलावा सॉफ्ट ड्रिंक या सोडा पीने वाले लोगों में स्ट्रोक होने का जोखिम अन्य व्यक्तियों के मुकाबले 40% ज्यादा होता है। यही नहीं सोडा या सॉफ्ट ड्रिंक का ज्यादा सेवन डायबिटीज के खतरे को भी बढ़ा देता है।

4. नमक
कुछ लोगों को अधिक नमक खाने की आदत सी हो जाती है और खाना बन जाने के बाद भी वह ऊपर से नमक डालकर खाने लगते हैं। लेकिन आपको बता दें कि भोजन में तथा पैक्ड फूड द्वारा नमक का अधिक सेवन ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ा सकता है।