25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गर्मी में फ्रिज का ठंडा पानी पीने से पहले जान लें ये नुकसानदायक बातें

लगातार ठंडा पानी पीने से पाचन शक्ति बाधित होती है। तो आइये जानते हैं कि फ्रिज में रखा ठंडा पानी पीने से आपको क्या-क्या नुकसान होते हैं।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Vikas Gupta

Apr 17, 2018

fridge-cool-water-drinking-is-harmful

लगातार ठंडा पानी पीने से पाचन शक्ति बाधित होती है। तो आइये जानते हैं कि फ्रिज में रखा ठंडा पानी पीने से आपको क्या-क्या नुकसान होते हैं।

गर्मी में तेज प्यास को बूझाने के लिए लोग फ्रिज का ठंडा पानी पीते हैं। लेकिन फ्रिज का ठंडा पानी आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाता है।ठंडा पानी पीने की वजह से आपके शरीर को खाना पचाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है जिससे अधिक कैलोरी बर्न होती है।फ्रिज का ठंडा पानी पीने से कब्ज की समस्या भी हो जाती है। लगातार ठंडा पानी पीने से पाचन शक्ति बाधित होती है। तो आइये जानते हैं कि फ्रिज में रखा ठंडा पानी पीने से आपको क्या-क्या नुकसान होते हैं।


फ्रिज का ठंडा पानी पीने से बड़ी आंत सिकुड़ जाती है और ठीक से काम करना बंद कर देती है। इसकी वजह से पेट ठीक से साफ नहीं हो पाता और मल पेट में ही सड़ता रहता है।जिससे पाइल्स या बड़ी आंत सम्बन्धित रोगों की समस्या हो जाती है। फ्रिज का ठंडा पानी पीने से कब्ज की समस्या भी हो जाती है। जिससे पूरा तंत्र गड़बड़ा जाता है और शरीर व पेट से संबंधित कई अन्य बीमारियां भी हो जाती हैं। आयुर्वेद में कब्ज को सारी बीमारियों की जड़ कहा गया है।


फ्रिज का पानी पीने से गला खराब होने की भी संभावना होती है। अगर आप रोज फ्रिज का ठंडा पानी पीते हैं तो टॉन्सिल्स, फेफड़े और पाचन तंत्र के रोग आपको हो जाते हैं। ठंडा पानी पीने की वजह से आपके शरीर को खाना पचाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है जिससे अधिक कैलोरी बर्न होती है। लगातार ठंडा पानी पीने से शरीर की कैलोरीज ज्यादा बर्न होती है और पाचन शक्ति बाधित होती है।


गर्मी में बाहर से आकर ठंडा पानी पीने से सांस तंत्र को नुकसान पहुंचता है जो श्वसन तंत्र की सुरक्षात्मक परत होती है। जब यह परत संकुलित हो जाती है तो ये बाहरी और विभिन्न संक्रमणों की चपेट में जल्दी आ जाता है।जिसकी वजह से इंसान को सर्दी-गर्मी की शिकायत हमेशा बनी रहती है।