12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोलेस्ट्रोल को कंट्रोल में रखने और एसिडिटी की समस्या को दूर करने में मदद करता है सेब का जूस ,जानें और भी फायदे

सेब के सेवन होने वाले अनेकों फायदों के बारे में तो आप जानते ही होंगें लेकिन क्या आपको ये पता है कि इसके जूस के सेवन से भी अनेकों लाभ मिल सकते हैं। यदि आपको नहीं पता तो आज हम आपको बताएंगें।

3 min read
Google source verification
कोलेस्ट्रोल को कंट्रोल में रखने और एसिडिटी की समस्या को दूर करने में मदद करता है सेब का  जूस , जानें और भी फायदे

health benefits of apple juice

नई दिल्ली। सेब के सेवन से होने वाले अनेकों फायदों के बारे में तो आप जानते ही होंगें। ये खाने में जितना स्वादिष्ट होता ही उतना ही सेहत को फायदा पहुंचाने का काम करता है। सेब के जूस के सेवन से अनेकों प्रकार कि बीमारियां दूर होती हैं, वहीं इसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स, मिनरल्स, कैल्शियम की भी प्रचुर मात्रा पाई जाती हैं। इसके रोजाना सेवन से एनेमिया जैसी समस्या भी दूर हो जाती है। इसके सेवन से आपकी इम्युनिटी बूस्ट हो जाती है। सेब के जूस से होने वाले अनेकों फायदों कि बात करें तो ये पेट की सेहत को दुरुस्त बना के रखने में मदद करता है। सेब के जूस में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा न के बराबर होती है। वहीं ये हार्ट की सेहत को दुरुस्त रखने का काम भी करता है।
तो चलिए जानते हैं कि सेब के सेवन से और कौन-कौन से फायदे हो सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल की समस्या रहती है दूर
यदि आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिकतर बढ़ी हुई रहती है और आप इसे कंट्रोल करने कि सोंच रहे हैं तो ऐसे में सेब का सिरका बहुत ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। सेब के सेवन से होने वाले अनेकों फायदों के बारे में तो आप जानते ही होंगें। ये पाचन तंत्र को मजबूत बना के रखने में मददगार होता है। वहीं एनेमिया जैसी गंभीर बीमारी को भी शरीर से दूर रखने का काम करता है। कोलेस्ट्रॉल की समस्या को भी कम करता है।इसलिए आप सुबह एक गिलास इसका सेवन जरूर करें। ताकि आप स्वस्थ रहें।

हड्डियों की मजबूती के लिए
सेब के जूस के सेवन से आपकी हड्डियां लंबे समय तक मजबूत बनी रहती हैं। सेब के रस में प्रचुर मात्रा में विटामिन बी, विटामिन सी व आयरन पाया जाता है। ये तीनों चीजें हड्डियों के मजबूती के लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी होती हैं। आजकल कि लाइफस्टाइल ऐसी हो गई है की हम अपने डाइट कि प्रॉपर केयर नहीं कर पाते हैं, जिससे कि सेहत के ऊपर बुरा असर पड़ता है। साथ ही साथ शरीर के साथ-साथ हड्डियां भी कमजोर होने लग जाती हैं। यदि आप हड्डियों को मजबूत रखना चाहते हैं तो ऐसे में सेब के जूस का सेवन आपको अत्यधिक फायदा पहुंचाने में मददगार साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें: हड्डियों को रखना चाहते हैं स्वस्थ तो डाइट में शामिल करें ये चीजें

एसिडिटी की समस्या को करता है दूर
यदि आप भी एसिडिटी जैसे गंभीर समस्या से परेशान रहते हैं तो ऐसे में सेब के जूस का सेवन आपको फायदा पहुंचाने में सहायता कर सकता है। सेब के जूस से होने वाले फायदों की बात करें तो इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। फाइबर के साथ-साथ इसमें पेक्टिन की भी भरपूर मात्रा होती है। इसके सेवन से पाचन तंत्र काफी हद तक मजबूत हो जाता है। सेब के जूस के रोजाना सेवन से आपका पाचन तंत्र भी मजबूत बना रहता है। और वहीं साथ ही साथ एसिडिटी जैसी गंभीर समस्या से भी आराम मिलता है।

हार्ट की सेहत के लिए
सेब के जूस में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। वहीं एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ-साथ सेब के जूस में पॉलीफेनोल और फ्लेवोनॉयड जैसे अनेकों तत्व पाए जाते हैं। जो हार्ट की सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक साबित होते हैं। सेब के जूस का यदि आप रोजाना सेवन करते हैं तो इससे अनेकों बीमारियां दूर रहती हैं साथ ही साथ हार्ट की सेहत भी दुरुस्त रहती है। हार्ट को दुरुस्त रखने के लिए आप सेब के जूस को अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: हार्ट को रखना चाहते हैं स्वस्थ तो जरूर करें इन चीजों का सेवन