
Health benefits of banana flower for weight loss
Banana Flower Benefits: केला स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। लेकिन केले की तरह ही इसके फूल का सेवन करने से भी सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। केले का फूल औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसके अलावा आयुर्वेद में केले के फूल का उपयोग औषधि के रूप में किया जाता है। केले के फूल में विटामिन ई, प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस और कॉपर के गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं। केले का फूल वजन को कम करने में मदद करता है। साथ ही इसका सेवन करना डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। तो आइए जानते हैं केले के फूल का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में
केले के फूल के फायदे
1. वजन कम करने में फायदेमंद
वजन कम करने के लिए केले के फूल का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि केले के फूल में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिसकी वजह से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और भूख भी जल्दी नहीं लगती है। जिससे वजन को कम करने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़े: शरीर में विटामिन K की कमी से हड्डियों के कमजोर होने का बढ़ जाता है खतरा, कमी को पूरा करने के लिए करें इन फूड्स का सेवन
2. डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद
डायबिटीज के मरीजों के लिए केले के फूल का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि केले के फूल एक लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स खाद्य पदार्थ है, जो डायबिटीज के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों के लिए केले के फूल का सेवन जरूर करना चाहिए।
3. हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए केले के फूल का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि केले के फूल कैल्शियम से भरपूर होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही ये हड्डियों की कमजोरी या ओस्टियोपोरोसिस की समस्या को दूर करने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: केसर का पानी महिलाओं की सेहत और स्किन समस्याओं के लिए है वरदान, जानें इसके अद्भुत फायदे
4. हिमोग्लोबिन की कमी को पूरा करने में फायदेमंद
हिमोग्लोबिन की कमी को पूरा करने केले के फूल का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि केले के फूल में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हिमोग्लोबिन की कमी को पूरा करता है। जिससे शरीर में खून की कमी भी दूर होती है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।
Updated on:
07 Aug 2022 03:39 pm
Published on:
07 Aug 2022 03:33 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
