13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Eat Banana to Strengthen Bones:हड्डियों को मजबूत बना के लिए रोजाना करें केले का सेवन,वहीं अन्य समस्याओं को दूर करने में भी होता है मददगार

Eat Banana to Strengthen Bones: केले का सेवन तो आप करते ही होंगें लेकिन क्या आपको पता है कि रोजाना यदि आप इसे खाते हैं तो शरीर को अनेकों प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं वहीं ये अन्य बीमारियों को भी शरीर से दूर रखता है।

4 min read
Google source verification
health benefits of banana

Eat Banana to Strengthen Bones

नई दिल्ली। Eat Banana to Strengthen Bones: केले का सेवन आमतौर पर लोग स्वाद को बढ़ाने के लिए और वेट गेन करने के लिए करते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि केले के सेवन से शरीर को और भी फायदे मिल सकते हैं। केले के सेवन को यदि आप रोज करते हैं तो इससे हड्डियां दिन-प्रतिदिन मजबूत होती जाती हैं वहीं ये बीमारी के खतरे को दो गुना कम कर देता है। इसका सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक होता है। ये सेहत को स्वस्थ बना के रखता है वहीं शरीर से बीमारियां भी दूर होती जाती हैं। यदि आपकी इम्युनिटी कमजोर है तो भी आप केले को अपने रोजाना कि डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें कैल्शियम,विटामिन,मिनरल आदि पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
जानते हैं केले के सेवन से होने वाले अनेकों फायदों के बारे में।

1.हड्डियों के लिए होता है लाभदायक
यदि आप अपने हड्डियों को लंबे समय तक मजबूत बना के रखना चाहते हैं तो ऐसे में केले का सेवन आपको बहुत ही ज्यादा फायदा पंहुचा सकता है। केले में भरपूर मात्रा में प्रोटीन,कैल्शियम,फाइबर,मैग्नीशियम आदि चीजें भरपूर मात्रा में पाई जाती हैं। इसके सेवन से आपकी बोन हेल्थ तो इम्प्रूव होती है वहीं आपके हड्डियों से जुड़ी अनेकों समस्याएं भी दूर हो जाती हैं। आप केले को अनेकों तरीके से अपने डाइट में सेवन कर सकते हैं जैसे कि फल के रूप में, इसे दूध के साथ मिक्स करके भी खाया जाता है वहीं स्मूदी के रूप में भी इसका सेवन कर सकते हैं। ये न केवल स्वाद में अच्छा होता है बल्कि सेहत के लिए भी बहुत ही ज्यादा लाभदायक साबित होगा। इसलिए यदि आप हड्डियों को मजबूत बना के रखना चाहते भें तो केले को जरूर डाइट में शामिल करें।

2.आंखों की रोशनी के लिए
केले का सेवन आंखों की रोशनी को भी तेज बना के रखने में आपकी मदद कर सकता है। केला अनेकों प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसमें विटामिन ए की भरपूर मात्रा पाई जाती है। आपको बताते चलें कि विटामिन ए आंखों में पिग्मेंट को बढ़ा के रखने में बहुत ही ज्यादा मददगार होता है। वहीं यदि आपके रोशनी कमजोर है तो उस समस्या को दूर करने में भी केला आपकी मदद कर सकता है। आप इसको रोजाना अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। वहीं यदि आप इसे दूध के साथ खाते हैं तो ये आंखों की सेहत को अधिक फायदा पंहुचा सकता है।

3.नींद न आने की समस्या को करता है दूर
यदि आप अनिद्रा के जैसी समस्या से परेशान हैं तो आप केले को अपने रोजाना कि डाइट में शामिल कर सकते हैं। रात में केला का सेवन आपके नींद न आने की समस्या को दूर कर सकता है। केले में एक ट्रिप्टोफैन नामक एक प्रकार का अमीनो एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है, ये पर्दार्थ मेलाटेनिन यानी स्लीप हार्मोन के उत्पादन को ट्रिगर करता है जो नींद को लेकर में आपकी सहायता कर सकता है। वहीं यदि आप नींद न आने की समस्या से परेशान रहते हैं तो आपको केले का सेवन फायदा पंहुचा सकता है।

4.दिल की सेहत के लिए
दिल की सेहत को स्वस्थ बना के रखने के लिए केला बहुत ही ज्यादा लाभदायक होता है। वहीं आपको बताते चलें कि एक वैज्ञानिक अध्यन के अनुसार इस बात का पता चला है कि इसमें पोटैशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है,इसके रोजाना सेवन से दिल से जुड़ी कई समस्या दूर होती जाती हैं। वहीं ये रक्तचाप को सामान्य रखने और दिल से जुड़े कार्यों को सही तरीके से करने में बहुत ही ज्यादा मददगार साबित हो सकता है। यही नहीं केले में और भी कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे कि विटामिन बी6,जिससे दिल की सेहत लंबे समय तक स्वस्थ बनी रहती है। यदि आप रोजाना एक केले को ब्रेकफास्ट के तौर पर खाते हैं तो ये आपको लंबे समय तक ऊर्जा प्रदान करती है।

यह भी पढ़ें: जानिए हार्ट के बारे में सबकुछ

5.मस्तिष्क की सेहत के लिए
क्या आपको पता है कि केला न केवल स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है बल्कि ये मस्तिष्क की सेहत के लिए भी बहुत ही ज्यादा अच्छा माना जाता है। केले में भरपूर मात्रा में आयरन,मिनरल्स,एंटी ऑक्सीडेंट्स और विटामिन बी 6 के जैसे कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये सारी चीजें दिमाग के सेहत को लंबे समय तक स्वस्थ बना के रखने में बहुत ही ज्यादा मददगार साबित हो सकते हैं। वहीं केले में मैग्नीशियम की भी भरपूर मात्रा मात्रा पाई जाती है जो नर्व फंक्शन को बेहतरीन बना के रखती है। यदि आप अपने मस्तिष्क को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो एक केले का सेवन जरूर करें।

6.पाचन तंत्र को मजबूत बना के रखने के लिए
यदि आप अपने पाचन स्वास्थ्य को स्वस्थ बना के रखना चाहते हैं तो केले का सेवन आप कर सकते हैं। केले में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। आपको बताते चलें कि वहीं केले का रोजाना सेवन मल निकासी की प्रक्रिया को भी आसान बनाता है। केले के रोजाना सेवन से कब्ज,पेट में दर्द,गैस की समस्या दूर हो जाती है। वहीं केले में स्टार्च की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो पेट की सेहत को स्वस्थ बना के रखने में आपकी मदद कर सकती है। इसलिए यदि आप पाचन तंत्र को मजबूत बना के रखना चाहते हैं तो केले को अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं।