8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Basil Leaves Benefits: डायबिटीज और तनाव जैसी बीमारियों के लिए रामबाण है तुलसी के पत्ते, रोजाना करें इनका सेवन

Basil Leaves Benefits: तुलसी के पत्ते के सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। तुलसी के पत्ते औषधीय गुणों से भरपूर होते है। साथ ही तुलसी के पत्ते में कई सारे पोषक तत्व के गुण पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।

2 min read
Google source verification
Basil Leaves Benefits: डायबिटीज और तनाव जैसी बीमारियों के लिए रामबाण है तुलसी के पत्ते, रोजाना करें इनका सेवन

Health benefits of basil leaves for diabetes and stress

Basil Leaves Benefits: तुलसी के पत्ते का सेवन करने से सेहत को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। आयुर्वेद में तुलसी का उपयोग औषधीय के रूप में किया जाता है। कई पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर तुलसी का पत्ता शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। रोजाना सुबह खाली पेट तुलसी के पत्ते का सेवन करने से छोटी से बड़ी बीमारियों को दूर करने में मदद मिलती है। तुलसी के पत्तों में एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल और एंटी बायोटिक के गुण पाए जाते हैं। साथ ही इसका सेवन करने से इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है। सर्दी खांसी की समस्या से राहत पाने के लिए तुलसी के पत्ते का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। तो आइए जानते हैं तुलसी के पत्ते का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले लाभ के बारे में

तुलसी के पत्ते के फायदे

तनाव को कम करने में फायदेमंद
तनाव को कम करने के लिए तुलसी के पत्ते का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि तुलसी के पत्ते में अडैप्टोजेन मौजूद होता है, जो तनाव को कम करने में मदद करता। साथ ही ये सिर दर्द से भी राहत दिलाने में सहायक होता है।
यह भी पढ़े: क्या आपके भी हाथों में मिर्च काटने के बाद होती है जलन, तो ये घरेलू उपाय दिलाएंगे तुरंत राहत

सांस की दुर्गंध दूर करने में फायदेमंद
सांस की दुर्गंध दूर करने के लिए तुलसी के पत्ते का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि तुलसी के पत्ते का सेवन करने से मुंह से आ रही दुर्गंध को दूर करने में मदद मिलती है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद
डायबिटीज के मरीजों के लिए तुलसी के पत्ते का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। डायबिटीज के मरीजों को रोजाना तुलसी के पत्ते का सेवन करना चाहिए, इससे ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है।

सर्दी खांसी को दूर करने में फायदेमंद
सर्दी खांसी को दूर करने के लिए तुलसी के पत्ते का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। तुलसी के पत्तों मेंं एंटी-बैक्टीरियल के गुण पाए जाते हैं जो सर्दी खांसी की समस्या को दूर करने में करता है।
यह भी पढ़े: दिल को स्वस्थ बनाए रखने के लिए अपनी डाइट में करें इन मिनरल को जरूर शामिल, रहेंगे हमेशा फिट

इम्यूनिटी बढ़ाने में फायदेमंद
इम्यूनिटी बढ़ाने के के लिए तुलसी के पत्ते का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। तुलसी के पत्तों मेंं एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बायोटिक प्रॉपर्टीज मौजूद होते हैं, जो शरीर के इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।