
Health Benefits of Black Guava
उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए आपका आइडियल वेट जानें नई दिल्ली : अमरूद को गरीबों का सेब कहा जाता है अमरूद एक सस्ता फल है जिसे किसी के लिए खरीदना बहुत भारी नहीं पड़ता है। गांव और छोटे शहरों में तो अधिकतर घरों में अमरूद का एक पेड़ आपको मिल जाएगा। मारी अच्छी सेहत के लिए भी अमरूद के कई फायदे बताए गए हैं। मुख्य रूप से पेट के स्वास्थ्य के लिए। आमतौर पर अमरूद की किस्मों में हरे और लाल रंग के अमरुद शामिल है। लेकिन आपने कभी काले अमरूद के बारे में सुना अथवा खाया है अगर नहीं तो आपको बता दें कि काले रंग का अमरुद भी होता है जिसे आप खाने के साथ ही अपने घर के बगीचे में इसका पेड़ भी लगा सकते हैं। तो आइए जानते हैं काले अमरुद और इसके फायदों के बारे में।
आखिर किसने विकसित कियाहै काला अमरूद
काले अमरूद को विकसित किया है बिहार कृषि विश्वविद्यालय भागलपुर के साइंटिस्ट्स ने जो बेहद ही खास फल है। यह बाहर से देखने में काला होता है इसलिए इसे काला अमरूद नाम दिया गया है। अंदर से इसका गूदा लाल रंग का होता है। इस यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों के अनुसार, उन्होंने 2-3 वर्ष पहले अमरूद के इस खास किस्म के पौधे को लगाया था। यह फल पूरी तरह से पककर अगस्त महीने के अंत में या फिर सितंबर में तैयार हो जाएगा। यदि सबकुछ अच्छा रहा तो बहुत जल्द ही काले अमरूद की कॉमर्शियल खेती शुरू कर दी जाएगी।
काले अमरूद से सेहत को होने वाले फायदे
काला अमरूद स्वाद में बेहद ही मीठा होता है और काफी तेजी से उगता है। यह अन्य अमरूदों की तुलना में थोड़ा अधिक महंगा भी है। काले रंग के अमरूद में विटामिन ए बी, सी तथा एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा खनिजों से भरपूर काले अमरूद के सेवन से असमय बुढ़ापे को भी रोका जा सकता है। साथ ही आपको बता दें कि शरीर में पोषक तत्वों की कमी की पूर्ति तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए काले अमरूद का सेवन किया जा सकता है।
1. काले अमरूद में कई तरह के पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं अमरुद तो खूब खाया होगा, अब जान लीजिए काले अमरूद के फायदे जिसे खाने से असमय आने वाले बुढ़ापे को रोका जा सकता है।
2. इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स की प्रचुर मात्रा मौजूद होती है, जो शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचा सकता है।
3. इसमें विटामिंस जैसे विटामिन ए बी सी भी होता है।
4. इसमें मिनरल्स और विटामिंस भी होते हैं जो सेहत के लिए जरूरी हैं।
5. यदि आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है तो इस अमरूद का भी सेवन कर सकते हैं।
6. शरीर में पौष्टिक तत्वों की कमी है तो काला अमरूद इस समस्या को भी दूर करता है।
7. बता दें कि ना सिर्फ इसका फल बल्कि पत्तियां फूल पेड़ भी हल्के काले रंग के ही होते हैं।
8. यदि आपको अधिक उम्र तक जीना है तो आप खा सकते हैं काला अमरूद क्योंकि यह उम्र लंबी कर सकता है।
9. अमरूद खाने से कब्ज और बवासीर की समस्या में लाभ देता है।
10. यदि किसी को एनीमिया है शरीर में खून की कमी तो काले अमरूद को खाना फायदेमंद होगा क्योंकि यह आयरन कैल्शियम से भी भरूपर होता है।
Published on:
09 Dec 2021 05:29 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
