8 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

Camphor Benefits: कपूर स्किन इंफेक्शन को दूर करने में होता है सहायक, जानें इसके कमाल के फायदे

Camphor Benefits: कपूर का इस्तेमाल पूजा-पाठ में काफी ज्यादा किया जाता है। कपूर में प्राकृतिक रूप से औषधीय गुण पाए जाते हैं। कपूर में पाए जाने वाले गुण स्वास्थ्य और स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में करते है। कपूर स्किन इंफेक्शन और जोड़ों के दर्द को दूर करने में भी फायदेमंद होता है

2 min read
Google source verification
Camphor Benefits: कपूर स्किन इंफेक्शन को दूर करने में होता है सहायक, जानें इसके कमाल के फायदे

Health benefits of camphor for skin infection

Camphor Benefits: कपूर का सबसे ज्यादा इस्तेमाल पूजा पाठ में किया जाता है। कपूर की गंध काफी तेज होती है। कपूर में प्राकृतिक रूप से औषधीय गुणों से भरपूर होता हैं। कपूर एंटी-बैक्टीरियल और एंटीफंगल के गुणों से भरपूर होता है, जो स्वास्थ्य और स्किन से जुड़ी कई प्रकार के संक्रमणों से बचाने में मदद करता हैं। साथ ही अनेक प्रकार की दवा बनाने के लिए कपूर का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा, कपूर का उपयोग कई स्वास्थ्य समस्याओं को ठीक करने के लिए घरेलू उपचार में किया जाता हैं। तो आइए जानते हैं कपूर के इस्तेमाल से सेहत और स्किन को मिलने वाले फायदे के बारे में

कपूर के फायदे

1. स्किन संबंधी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद
स्किन संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए कपूर का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कपूर में एसेंशियल ऑयल मौजूद होता है, जो स्किन की खुलजी और जलन से राहत दिलाने में मदद करता है। साथ ये स्किन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। इसके लिए आप एक कप नारियल के तेल में एक चम्मच पिसा हुआ कपूर मिक्स कर लें। इस मिश्रण को प्रभावित स्किन पर लगाएं। ऐसा करने से आपको जल्द ही राहत मिलेगी।
यह भी पढ़े: पंचमेल दाल का सेवन करने से सेहत को मिलते हैं ये अद्भुत फायदे, कई समस्याओं को करता है दूर

2. बालों के लिए फायदेमंद
बालों के लिए के लिए कपूर का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कपूर का इस्तेमाल बाल झड़ने, बालों को मजबूत बनाने और रूसी को दूर में किया जाता है। इसके लिए आप नारियल के तेल में कपूर को मिलाएं। फिर इस मिश्रण से सिर की मसाज करें। ऐसा करने से आपको जल्द ही राहत मिलेगी।

3. जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में फायदेमंद
जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने पाने के लिए कपूर का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कपूर कुछ ऐसी प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं, जो एक दर्द निवारक के रूप में काम करती हैं। जो पैरों की सूजन और जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है। इसके लिए आप पहले तिल के तेल को गर्म लें, फिर उसमें कपूर मिक्स कर लें और इस मिश्रण से जोड़ों पर मालिश करें। ऐसा करने से आपको जल्द ही राहत मिलेगी।
यह भी पढ़े: सुपरफूड में से एक होता है एवोकाडो, सेहत और स्किन के लिए होता है फायदेमंद

4. सर्दी-जुकाम से राहत दिलाने में फायदेमंद
सर्दी-जुकाम से राहत पाने के लिए कपूर का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कपूर में डिकंजेस्टेन्ट प्रॉपर्टीज भी मौजूद होती हैं, जो साइनस, नाक व गले में जमा बलगम पतला करने और सांस लेने वाले रास्ते को खोलने का काम करती हैं। इसके लिए आप हैं गरम पानी में कपूर डालकर भाप लें या फिर कपूर को सूती कपड़े में बांधकर सूंघे। ऐसा करने से आपको जल्द ही राहत मिलेगी

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।