
Health Benefits of Om Chanting
भगवान को पूजा के साथ ॐ का जाप करते हुए आप अपने स्वास्थ्य को भी लाभ पहुंचा सकते हैं। कैसे? इसे जानने के लिए ये खबर जरूर पढ़ें। ओम (ॐ) ऐसा मंत्र है जिसके अध्यात्मिक और शारीरिक दोनों ही फायदे होते हैं। जो आपके दोनों ही काम को बखूबी निभाता है। जानिए कैसे और क्या फायदा है इस जाप का।
ॐजाप के मेंटल और फिज़िकल हेल्थ बेनिफिट्स- Mental and physical health benefits of OM
ॐ हिन्दू धर्म में महामंत्र माना गया है। इस एक शब्द का उच्चारण, जाप और ध्यान मानसिक, शारीरिक समस्याओं के उपचार के लिए भी किया जाता है। माना जाता है कि ब्रह्मांड की शक्ति इसमें समाहित होती है। तो चलिए इसे जाप के आज आपको स्वास्थ्य लाभ बताएं।
ॐ का जाप की पोजिशन- Position for chant Om
ओम (ॐ) का उच्चारण करने के लिए किसी भी पोजिशन में बैठ सकते हैं। अपनी आंखें बंद करके गहरी सांस लें और फिर ओम (ॐ) का उच्चारण करें। ओम का जाप तब तक जारी रखें जब तक आपकी सांस न चढ़ने लगे। सांस चढने लगे तो धीरे-धीरे सांस छोड़ें और समान्य स्थिति में आ जाएं। ये प्रक्रिया कई बार दोहराएं। कोशिश करें कि इस दौरान पूरे शरीर में वाइब्रेशन महसूस हो। अगर ॐ का उच्चारण करते समय कान बंद कर लेंगे तो इससे और भी ज्यादा फायदा होगा। आइए जानते है इस जाप से क्या फायदे होंगे।
माइग्रेन-Migraine
माइग्रेन या सिर दर्द में ॐ का उच्चारण बेहद कारगर होता है, क्योंकि इसे मानसिक जाप से मस्तिष्क की नसें खुलती हैं और उनका सूजन कम होता है। ब्लड सर्कुलेशन सही होने से दर्द में राहत मिलता है।
थाइरॉइड प्रॉब्लम – Thyroid Problem
ॐ का उच्चारण करने से गले में वाइब्रेशन होता है। इससे थाइरॉइड प्रॉब्लम से बचाव होता है।
एंग्जायटी, स्ट्रेस और टेंशन –Anxiety, Stress and Tension
ॐ का उच्चारण करने से स्ट्रेस और घबराहट जैसी समस्याएं दूर हाेती हैं। एंग्जाइटी अटैक आदि आना भी बंद होता है। इस जाप से मानसिक शांति मिलती है। चिंता और टेंशन दूर होते हैं।
ब्लड सर्कुलेशन – Blood Circulation
जाप करने से बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। ब्लड में ऑक्सीजन बढ़ता है।
हेल्दी हार्ट – Healthy Heart
रोज इस जाप को करने से लंग्स, बीपी, और ब्लड सर्कुलेशन इम्प्रूव होता है। इससे हार्ट भी हेल्दी रहता है।
डाइजेशन –Digestion Healthy
ॐ का उच्चारण करने से पेट में वाइब्रेशन होता है। इससे डाइजेशन बेहतर होता है।
एनर्जी – Energy
ॐ का उच्चारण करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन जब बढ़ता है तो ऑक्सीजन का लेवल भी बढ़ता है। इससे थकान, कमजोरी दूर हाेती है और एनर्जी आती है।
अच्छी नींद – For Sleep
सोने से पहले ॐ का उच्चारण करने से नींद न आने की समस्या दूर होती है। नींद के लिए ध्यान लगाना एक औषधि समान है।
हेल्दी लंग्स –Healthy Lungs
ॐ का उच्चारण लंग्स की कैपिसिटी बढ़ाता है। बॉडी को ज्यादा ऑक्सीजन मिलती है। फेफेड़े सिकुड़ते और फैलते रहने से उनकी केपेसिटी बढ़ती है।
स्ट्रांग स्पाइन – Strong Spin
जाप से स्पाइनल कार्ड में भी वाइब्रेशन होता है। इससे रीढ़ की हड्डी स्ट्रांग होती है।
एक्टिव माइंड –Active Mind
ॐ का उच्चारण करने से ब्रेन में वाइब्रेशन होता है। इससे कॉन्सट्रेशन बढ़ता है। माइंड एक्टिव होता है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
Published on:
13 Apr 2022 10:53 am
