29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Benefits of Ashwagandha Tea: सर्दियों में जरूर पिएं अश्वगंधा की चाय जो बीमारियों से बचाने में आपकी मदद करता है

Benefits of Ashwagandha Tea: अश्वगंधा का सेवन सर्दियों में करना काफी फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन करने से व्यक्ति के अंदर स्फूर्ति देखने को मिलती है। अश्वगंधा की तासीर गर्म होती है। जिन लोगों को अधिक ठंड लगती है, उन्हें अश्वगंधा की चाय का सेवन करना चाहिए। अश्वगंधा की चाय की बात करें तो वह न सिर्फ स्वादिष्ट बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Roshni Jaiswal

•

Updated: 23 Nov 2021, 4:45 PM IST

Benefits of Ashwagandha Tea: सर्दियों में जरूर पिएं अश्वगंधा की चाय जो बीमारियों से बचाने में आपकी मदद करता है

health benefits of drinking ashwagandha tea in winters

नई दिल्ली। Benefits of Ashwagandha Tea: अश्वगंधा का सेवन सर्दियों में करना काफी फायदेमंद माना जाता है। अश्वगंधा का सेवन एक दवाई के रूप में सालभर किया जाता है। लेकिन सर्दियों में सही तरह से इसका सेवन करके अतिरिक्त लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं। अश्वगंधा में एंटीऑक्सीडेंट, लीवर टॉनिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल के साथ-साथ और भी कई पोषक तत्व होते हैं जो आपकी बॉडी को हेल्दीं रखने में हेल्प करते हैं। इसका सेवन करने से व्यक्ति के अंदर स्फूर्ति देखने को मिलती है। अश्वगंधा की तासीर गर्म होती है। जिन लोगों को अधिक ठंड लगती है, उन्हें अश्वगंधा की चाय का सेवन करना चाहिए। आज हम आपको अश्वगंधा की चाय के फायदे बताने जा रहे हैं क्योंकि यह शरीर को भरपूर सुरक्षा प्रदान कर सकता है।

यह भी पढ़े: आइए जानते हैं रोजाना तुलसी की चाय पीने के स्वास्थ्य लाभ के बारे में

अश्वगंधा चाय बनाने की विधि

अश्वगंधा पाउडर से एक कप चाय बनाने के लिए आप सबसे पहले डेढ़ कप पानी को गैस पर उबलने के लिए रख दें। जब पानी तेज गर्म हो जाए तो उसमें 1 टी-स्पून अश्वगंधा पाउडर डालें। इस पानी को तब तक पकाएं, जब तक यह 1 कप ना रह जाए। आपकी अश्वगंधा चाय तैयार है। इसमें आप शहद डालकर भी पी सकते हैं इसके साथ गुड का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि गुड की तासीर काफी गर्म होती है और अश्वगंधा की तासीर भी काफी गर्म होती है।

अश्वगंधा चाय पीने के फायदे

दिल संबंधित बीमारियों के लिए फायदेमंद :

अश्वगंधा का सेवन करने से दिल संबंधित बीमारियों का खतरा कम हो जाता है क्योंकि इसमें पाए जाने वाले एंटीआक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होते हैं।

रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मददगार :

अश्वगंधा चाय में एंटीइंफ्लेमेट्री गुण होते हैं जो रोग प्रतिरोधक को मजबूती देने में काफी सहायता प्रदान कर सकते हैं। यह गुण सफेद रक्त कोशिकाओं के उत्पादन में वृद्धि करके शरीर से विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालते हैं और इंफेक्शन से भी बचाते हैं। अगर मौसम बदलने से आप जल्दी बीमार हो जाते हैं या जल्दी संक्रमण के शिकार हो जाते हैं तो रोजाना अश्वगंधा चाय का सेवन करना शुरू कर दीजिए। यह आपके रोग प्रतिरोधक शक्ति में सुधार करेगी।

यह भी पढ़े: आइए जानते हैं दूध के साथ अंजीर उबालकर खाने के जबरदस्त फायदे के बारे में

नींद के लिए फायदेमंद :

रात में सोते समय बिस्तर पर करवट बदलते रहते हैं इसका मतलब है कि आपको अच्छी नींद नहीं आती है। ऐसे में अश्वगंधा का सेवन इस समस्या के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

हृदय को सुरक्षा प्रदान करती है :

अश्वगंधा चाय एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेट्री गुणों से समृद्ध होती है जो स्वस्थ दिल के लिए लाभकारी माने जाते हैं क्योंकि ये हृदय से जुड़े कई घातक कारकों के खतरे को कम करता है। साथ ही ये हृदय में रक्त संचार में सुधार लाते हैं जिसकी वजह से ब्लड क्लॉटिंग नहीं होता और शरीर में ब्लड प्रेशर के स्तर को संतुलित बनाए रखने में मदद मिलती है। इसलिए अश्वगंधा चाय का सेवन हृदय को स्वस्थ रखने में कारगर है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।