
Health benefits of drinking bay leaf tea daily in the morning
Tejpatta Tea Benefits: तेजपत्ता का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। आयुर्वेद में तेजपत्ते का इस्तेमाल औषधि के रूप में किया जाता है। तेजपत्ता विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, कॉपर और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व के गुण पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। लेकिन तेजपत्ता से बनने वाली चाय का सेवन करना भी स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। जी हां, तेजपत्ता की चाय पीने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। इन्फेक्शन को दूर करने के लिए तेजपत्ता की चाय का सेवन करना फायदेमंद होता है। साथ ही ये ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं तेजपत्ता की चाय का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में
तेजपत्ता की चाय पीने के फायदे
1. इंफेक्शन को दूर करने में फायदेमंद
इंफेक्शन को दूर करने के लिए तेजपत्ता की चाय का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि तेजपत्ता में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो इंफेक्शन को दूर करने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़े: रोजाना केला खाने के है अनगिनत फायदे, हड्डियों को मिलती है मजबूती
4. ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में फायदेमंद
ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए तेजपत्ता की चाय का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि तेजपत्ता में फाइटोकेमिकल्स पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
3. दर्द को कम करने में फायदेमंद
दर्द को कम करने के लिए तेजपत्ता की चाय का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि तेजपत्ता में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो दर्द को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही ये जोड़ों के दर्द, गठिया और मोच जैसे किसी भी तरह के दर्द को कम करने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़े: शहद में सोंठ मिलाकर खाने से सेहत को मिलते हैं ये अद्भुत फायदे, खांसी-जुकाम की समस्याओं के लिए है रामबाण
4. स्ट्रेस कम करने में फायदेमंद
स्ट्रेस कम करने के लिए तेजपत्ता की चाय का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि तेजपत्ता में लिनालूल नामक कंपाउंड पाया जाता है, जो स्ट्रेस को कम करने में मदद करता है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।
Updated on:
13 Aug 2022 11:13 am
Published on:
13 Aug 2022 11:12 am
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
