
health benefits of eating green peas in winter
नई दिल्ली। Benefits of Green Peas: हरी मटर खाने में स्वादिष्ट तो लगते हीं है, साथ ही ये कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर भी होते हैं। मटर में विटामिन A, B-1, B-6, C और K भरपूर मात्रा में पाया जाता है इसी कारण मटर को विटामिन का बैंक भी कहा जाता है। हरी मटर में कैलोरी बहुत कम होती है और फाइबर, प्रोटीन, मैंगनीज, आयरन और फोलेट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिससे भूख जल्दी नहीं लगती और वेट कंट्रोल में मदद मिलती है। ये हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से भी बचाता है। ये बैड कोलेस्ट्रोल को कम करता है जो दिल के लिए अच्छा है। मटर सिर्फ स्वाद ही नहीं, सेहत के लिहाज से भी लाभदायक है। आइए जानते हैं सर्दियों में हरी मटर खाने के फायदों के बारे में।
हरी मटर खाने के फायदे
दिल की बीमारियों को दूर रखता है :
हरी मटर में पाए जाने वाले मैग्नीशियम, पोटेशियम और कैल्शियम दिल को स्वस्थ रखते हैं। हरी मटर हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से बचाता है। ये शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। इसमें पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट भी दिल के लिए अच्छा माना जाता है।
पाचन के लिए फायदेमंद :
फाइबर से भरपूर मटर पाचन तंत्र के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं। ये शरीर में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं जिससे आंत सही से काम करती है। मटर खाने से पेट अच्छे से साफ होता है और कब्ज की समस्या नहीं होती है।
वजन कम करने में फायदेमंद :
सर्दियों में भरपूर मात्रा में मिलने वाली मटर को सबसे अच्छा वेट लॉस भी माना गया है। इसकी खासियत ये है कि, इसके सेवन के बाद काफी देर तक भूख नहीं लगती क्योंकि इसमें फाइबर और प्रोटीन होता है। इसी कारण वजन कंट्रोल करने में मदद होती है।
हड्डियां होती हैं मजबूत :
मटर में कई तरह के विटामिन होते हैं। इसे खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। इसलिए उम्रदराज लोगों को भी मटर का सेवन जरूर करना चाहिए। ऑस्टियोपोरोसिस नाम की बीमारी को कम करने में मटर का सेवन करना काफी कारगर साबित हुआ है। इस बीमारी में हड्डियां बहुत कमजोर हो जाती हैं।
डायबिटीज के लिए फायदेमंद :
जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है, उन्हें मटर का सेवन अवश्य करना चाहिए। हर दिन एक बार के भोजन में मटर के सेवन का उपयोग आपको करना चाहिए। मटर में पाया जाने वाला प्रोटीन आपके शरीर में इंसुलिन के स्तर को नियंत्रित करने में सहायता करता है। साथ ही यह रक्त में ग्लूकोज का स्तर बढ़ने नहीं देता है। इससे शुगर का स्तर सामान्य बनाए रखने में सहायता मिलती है।
Updated on:
13 Nov 2021 06:34 pm
Published on:
13 Nov 2021 06:33 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
