26 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Healthy Way to Eat Dal Chawal: जिस दाल-चावल को आप हेल्दी समझ रहे हैं, वही बढ़ा सकता है मोटापा- एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के ट्रेनर से जानिए

Healthy Way to Eat Dal Chawal: दाल-चावल खाने का सही तरीका जानकर आप अपना वजन घटा सकते हैं और ब्लड शुगर को कंट्रोल रख सकते हैं। एक्सपर्ट्स की इन आसान टिप्स के साथ अपनी पसंदीदा डाइट को और भी ज्यादा हेल्दी और फायदेमंद बनाएं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Charvi Jain

Mar 26, 2026

best time to eat dal chawal

dal chawal nutrition facts (source: gemini)

Healthy Way to Eat Dal Chawal: बॉलीवुड की एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया अपनी गजब की फिटनेस और ग्लोइंग स्किन के लिए जानी जाती हैं। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर वो क्या खाती हैं। लेकिन हाल ही में उनके फिटनेस ट्रेनर सिद्धार्थ सिंह ने एक ऐसी बात कही है जिसने सबका ध्यान खींचा है। हम लोग जिस दाल-चावल को दुनिया का सबसे हल्का और सेहतमंद खाना मानते हैं, सिद्धार्थ के अनुसार वही मोटापा बढ़ाने और शुगर लेवल बिगाड़ने की वजह बन सकता है। अगर आप भी फिटनेस लवर हैं और वजन घटाना चाहते हैं, तो दाल-चावल छोड़ने की जरूरत नहीं है, बस उसे खाने का सही तरीका जान लीजिए।

प्रोटीन के नाम पर कहीं वजन तो नहीं बढ़ रहा?

हम अक्सर सोचते हैं कि दाल में बहुत प्रोटीन होता है। लेकिन तमन्ना के ट्रेनर सिद्धार्थ सिंह का कहना है कि दाल में सिर्फ प्रोटीन ही नहीं, बल्कि अच्छी-खासी मात्रा में कैलोरी भी होती है। अगर आप अपनी प्लेट को चावल से भरकर और उस पर थोड़ी सी दाल डालकर खा रहे हैं, तो यह आपकी फिटनेस जर्नी को खराब कर सकता है। दाल को अकेले प्रोटीन का जरिया मानना सही नहीं है, इसे बैलेंस करना बहुत जरूरी है।

ट्रेनर का नया और हेल्दी फॉर्मूला

सिद्धार्थ के अनुसार, दाल-चावल को पूरी तरह बंद करने की जगह अपनी प्लेट को बैलेंस करना सीखें। अगर आपको अपना वजन कंट्रोल में रखना है, तो अपनी थाली में खाना ऐसे रखें-

  • अपनी थाली का आधा हिस्सा सलाद या उबली हुई सब्जियों से भरें।
  • प्लेट के एक चौथाई हिस्से में दाल और बाकी बचे एक चौथाई में चावल रखें।

इस तरीके से आपके शरीर को भरपूर फाइबर मिलेगा, जिससे शुगर एकदम से नहीं बढ़ेगी और पेट भी लंबे समय तक भरा रहेगा।

प्रोटीन बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें

सिद्धार्थ सिंह का मानना है कि दाल-चावल के साथ एक्स्ट्रा प्रोटीन लेना बहुत फायदेमंद है। आप अपनी मील में 100 ग्राम पनीर या एक कटोरी दही शामिल कर सकते हैं। अगर आप लो-फैंट पनीर का इस्तेमाल करते हैं, तो यह वजन घटाने के लिए बेस्ट होगा।इससे आपको खाने की क्रेविंग्स कम होंगी और आप फालतू की चीजें खाने से बचेंगे।

सफेद चावल की जगह खाएं ये

सफेद पॉलिश वाले चावल की जगह आप ब्राउन राइस, रेड राइस या हाथ से कुटे हुए चावल का इस्तेमाल करें। ये पेट के लिए हल्के होते हैं और इनमें फाइबर ज्यादा होता है। इससे आपका पाचन तंत्र यानी हाजमा भी एकदम फिट रहेगा।

रात को चावल खाने से बचें

हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि दाल-चावल खाने का सबसे बेस्ट समय दोपहर का है। दिन के वक्त हमारा शरीर एक्टिव रहता है, जिससे कैलोरी बर्न करना आसान होता है। रात के समय चावल खाने से बचें, क्योंकि रात को मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

बड़ी खबरें

View All

लाइफस्टाइल

ट्रेंडिंग

स्वास्थ्य