13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

200 Kg स्क्वैट्स से हैवी डेडलिफ्ट तक, ऐसा था प्रतीक यादव का फिटनेस रूटीन, जानिए कौन-कौन सी एक्सरसाइज करते थे

Fitness Freak Prateek Yadav: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव अपनी फिटनेस और हैवी वर्कआउट के लिए जाने जाते थे। जानिए वे कौन-कौन सी एक्सरसाइज करते थे।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Dimple Yadav

May 13, 2026

Prateek Yadav Death, Prateek Yadav News, Prateek Yadav Fitness,

वर्कआउट करते हुए प्रतीक यादव (Photo- insta @iamprateekyadav)

Prateek Yadav Fitness Journey: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का 38 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर ने हर किसी को चौंका दिया, क्योंकि प्रतीक यादव अपनी फिटनेस और दमदार फिजिक के लिए जाने जाते थे।

हालांकि अभी तक उनकी मौत की वजह सामने नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग उनके फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन और वर्कआउट रूटीन की चर्चा कर रहे हैं।

बचपन में था ज्यादा वजन

बताया जाता है कि प्रतीक यादव हमेशा से फिट नहीं थे। बचपन में उनका वजन काफी ज्यादा था और उन्हें हेल्थ प्रॉब्लम्स का सामना भी करना पड़ा था। लेकिन उन्होंने अपनी कमजोरी को ही अपनी ताकत बना लिया। साल 2015 के बाद उन्होंने फिटनेस पर गंभीरता से काम करना शुरू किया। रोजाना घंटों जिम में मेहनत करके उन्होंने खुद को पूरी तरह बदल लिया। उनका ट्रांसफॉर्मेशन आज भी कई युवाओं के लिए मोटिवेशन माना जाता है।

कौन-कौन सी एक्सरसाइज करते थे प्रतीक यादव?

प्रतीक यादव का वर्कआउट काफी इंटेंस माना जाता था। उनके इंस्टाग्राम पर शेयर वीडियो और तस्वीरों में वे कई हैवी एक्सरसाइज करते नजर आते थे।

डेडलिफ्ट

डेडलिफ्ट उनके रूटीन का सबसे अहम हिस्सा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे 272 किलो तक डेडलिफ्ट करते थे। यह एक्सरसाइज पीठ, पैरों और कोर मसल्स को मजबूत बनाने के लिए की जाती है।

स्क्वॉट्स

प्रतीक 160 किलो तक स्क्वॉट्स लगाते थे। स्क्वॉट्स को लोअर बॉडी की सबसे प्रभावी एक्सरसाइज माना जाता है, जिससे पैरों और हिप्स की ताकत बढ़ती है।

बेंच प्रेस

वे 145 किलो तक बेंच प्रेस भी करते थे। यह एक्सरसाइज छाती, कंधे और ट्राइसेप्स को मजबूत बनाने में मदद करती है।

बॉक्सिंग और कार्डियो

सिर्फ वेट ट्रेनिंग ही नहीं, प्रतीक यादव बॉक्सिंग और कार्डियो एक्सरसाइज भी करते थे। उनका मानना था कि सिर्फ शरीर मजबूत होना काफी नहीं, बल्कि स्टैमिना और मानसिक फोकस भी जरूरी है।

‘नो एक्सक्यूज, ट्रेन हार्ड’ था मंत्र

प्रतीक यादव का फिटनेस मंत्र था No Excuse, Train Hard। वे रोजाना घंटों जिम में पसीना बहाते थे और अपनी एक्सरसाइज के दौरान सही फॉर्म पर खास ध्यान देते थे ताकि इंजरी से बचा जा सके।

फिटनेस को बनाया बिजनेस

प्रतीक ने फिटनेस के अपने जुनून को बिजनेस में भी बदला। उन्होंने लखनऊ में Iron Hyde नाम से वर्ल्ड क्लास जिम और फिटनेस सेंटर शुरू किया था। वहां वे खुद भी वर्कआउट करते थे और लोगों को डाइट और फिटनेस टिप्स देते थे। वे अक्सर कहते थे कि वर्कआउट सिर्फ बॉडी बनाने के लिए नहीं, बल्कि मानसिक शांति और अनुशासन के लिए भी जरूरी है।