
Health benefits of multigrain wheat for digestion and weight loss
Multigrain Wheat Benefits: कई प्रकार के अनाजों को एक साथ पीसकर मल्टीग्रेन आटा बनाता है। मल्टीग्रेन आटा खाने से सेहत को कई लाभ मिलते है। आप इसका इस्तेमाल कई तरह से कर सकते हैं। मल्टीग्रेन आटा साधारण आटे के मुकाबले कई गुना ज्यादा सेहतमंद और पौष्टिक तत्वों से भरपूर माना जाता है। मल्टीग्रेन आटे से बनी रोटी विभिन्न प्रकार के रोगों में भी लाभदायक होती है। मल्टीग्रेन आटे में सबसे ज्यादा फाइबर की मात्रा होती ह जो पाचन को ठीक रखता है। मल्टीग्रेन आटे और भी अनाज से मिलकर बनता है इसलिए इसमें लगभग हर तरह के अनाज के तत्व होते है जो शरीर को हर समय दुरुस्त रखते है। तो आइए जानते है मल्टीग्रेन आटा के फायदे के बारे में
मल्टीग्रेन आटा खाने के फायदे
1. वजन कम करने में फायदेमंद
अगर आप भी अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं तो आपको मल्टीग्रेन आटे का सेवन जरूर करना चाहिए। मल्टीग्रेन आटा वजन कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है। आप गेहूँ के आटे में बाजरा, ज्वार, चना आदि अनाजों को पीसकर आटा तैयार करें या बाजार से लाए और रोजाना इसका सेवन करें। ऐसा करने से आपका वजन नियंत्रण में रह सकता है। मल्टीग्रेन आटा अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है जिसकी मदद से पाचन तंत्र अच्छे से कार्य करने लगता है और कब्ज की समस्या भी नहीं होती।
यह भी पढ़े: जानिए खीरे के बीज से मिलते है गजब फायदे, त्वचा और पेट संबंधी समस्याओं को दूर करने में होता है मददगार
2. पाचन ठीक रखता
मल्टीग्रेन आटा पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाने में फायदेमंद होता है क्योंकि मल्टीग्रेन आटा फाइबर अधिक होने से पाचन शक्ति बढ़ती है। साथ ही पेट व आंत स्वस्थ रहने से पेट दर्द, कब्ज, अपच, एसिडिटी आदि की परेशानी से आराम मिलता है।
3. बच्चों के लिए फायदेमंद
मल्टीग्रेन आटा बच्चों के लिए बहुत ही स्वास्थ्यवर्धक होता है। जो बच्चों के वृद्धि और विकास में सहायक होता है। इसके लिए गेहूं में सोयाबीन, चना और जौ के आटे को मिलाकर मल्टीग्रेन आटा बनाया जा सकता है।
यह भी पढ़े: फिटकरी के फायदे जानकर आप हो जाएंगे हैरान, पसीने की बदबू को दूर करता है दूर
4. प्रतिरोधक क्षमता बढाने में फायदेमंद
अगर आप प्रतिरोधक क्षमता बढ़ान चाहते है तो रोजाना मल्टीग्रेन आटे का सेवन कर सकते हैं। ये सामान्य गेहूं के आटे से ज्यादा असरदार और पौष्टिक माना जाता है। मल्टीग्रेन आटे की रोटियां आपके शरीर में प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में कारगर हैं। इसे खाने से कमजोरी महसूस नहीं होता और शरीर एक्टिव रहता है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
Published on:
25 Apr 2022 05:43 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
