16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Nutmeg Oil: कील-मुंहासों से लेकर सूजन की समस्या को दूर करता है ये तेल, जानिए इसके और भी चमत्कारिक गुण

Nutmeg Oil: जायफल के तेल में कई प्रकार के पोषक तत्व जैसे कॉपर, विटामिन बी6, मैग्नीशियम, फाइबर, फोलेट आदि पाए जाते हैं। तो अब आइए जानते हैं

2 min read
Google source verification
inflammation, Keel Muhanse, jaiphal oil, nutmeg oil benefits, जायफल के तेल के फायदे, लिवर, किडनी हेल्थ, स्किन, सूजन कम करे, नटमेग ऑयल, jaiphal oil health benefits,

Nutmeg Oil: कील-मुंहासों से लेकर सूजन की समस्या को दूर करता है ये तेल, जानिए इसके और भी चमत्कारिक गुण

खाना बनाने और पाचन आदि से जुड़ी समस्याओं के लिए इस्तेमाल होने वाला जायफल के कई फायदों के बारे में तो आपने सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जायफल का तेल भी कई गुणों से भरपूर होता है। आयुर्वेद में भी इसके इस्तेमाल के स्वास्थ्य और त्वचा लाभ बताए गए हैं। जायफल के तेल में कई प्रकार के पोषक तत्व जैसे कॉपर, विटामिन बी6, मैग्नीशियम, फाइबर, फोलेट आदि पाए जाते हैं। तो अब आइए जानते हैं जायफल तेल के चमत्कारिक फायदों के बारे में...

1. कील मुंहासे कम करे
जायफल के तेल में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होने के कारण इसके इस्तेमाल से कील-मुहांसों और दाग-धब्बों को कम करने में मदद मिल सकती है। जायफल के तेल के इस्तेमाल से मुंहासों से प्रभावित स्किन की सूजन को भी कम किया जा सकता है। साथ ही इसका इस्तेमाल एरोमाथेरेपी में भी किया जा सकता है।

2. सूजन कम करने में सहायक
जायफल के तेल में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेट्री गुणों के कारण सूजन की समस्या को कम करने और मांसपेशियों, पेट के दर्द से राहत दिलाने में भी इसके फायदे देखे जा सकते हैं।

3. मस्तिष्क के लिए फायदेमंद
आपके मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए भी जायफल का तेल काफी लाभकारी साबित हो सकता है। इसके अलावा मिर्गी के दौरों में भी इसके लाभ देखे जा सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि इसका इस्तेमाल करने से पहले इसकी मात्रा के बारे में अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य ले लें।

4. विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाल सकता
जायफल का तेल एक अच्छा डिटॉक्सिफायर भी है। आपके लिवर और किडनी से विषाक्त पदार्थों को निष्कासित करके यह किडनी स्टोन की समस्या के जोखिम को भी कम कर सकता है। यानी की लिवर को स्वस्थ रखने में भी जायफल का तेल फायदेमंद हो सकता है।

5. सांसों की बदबू दूर करे
बेहतरीन एंटीमाइक्रोबियल गुणों से युक्त जायफल का तेल आपके मुंह के बैड बैक्टीरिया को खत्म करके सांसों की बदबू को दूर करने का भी काम कर सकता है। आप जायफल के तेल का उपयोग अपने रोजाना के टूथपेस्ट में डालकर कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचना है तो डाइट में शामिल करें इन फलों को