
Hydrating Fruits: गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचना है तो डाइट में शामिल करें इन फलों को
गर्मियों के मौसम की शुरूआत हो चुकी है। ऐसे में मौसम बदलाव के साथ ही अपने खानपान और आदतों में भी परिर्वतन लाना जरूरी है ताकि आपकी सेहत बनी रहे। गर्मियों के मौसम में सबसे बड़ी बात होती है खुद को हाइड्रेट रखना। क्योंकि इस मौसम में आपके शरीर में जल्दी पानी की कमी हो सकती है। जिससे उल्टी, पेट या सिर दर्द की समस्या हो सकती है। ऐसे में पर्याप्त पानी पीने के अलावा आपको डाइट में कुछ फलों को भी शामिल कर सकते हैं जो आपको डिहाइड्रेशन की समस्या से बचा सकते हैं...
1. स्ट्रॉबेरी
खट्टे-मीठे स्वाद वाली स्ट्रॉबेरी में पानी की भरपूर मात्रा मौजूद होती है। गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन से बचाने के साथ साथ इनका सेवन आपको विटामिन सी, फाइबर, मैंगनीज और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व भी प्रदान करता है। जो आपके हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
2. अंगूर और संतरा
गर्मी के मौसम में ठंडे-ठंडे और रस से भरे संतरे या अंगूर मिल जाएं तो क्या कहना। इन दोनों फलों का सेवन भी गर्मी में काफी फायदेमंद माना गया है। ठंडी तासीर वाले इन फलों में विटामिन सी, फाइबर, मैग्नीशियम और पानी की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। इससे आपकी त्वचा में भी चमक आती है।
3. तरबूज
गर्मी के मौसम में तरबूज का सेवन आपको ठंडक प्रदान करने के साथ ही भरपूर ऊर्जा भी देता है। गर्मी के मौसम में आने वाले इस फल में खूब पानी पाया जाता है। शरीर को हाइड्रेट रखने में सहायक तरबूज फाइबर, पोटैशियम, एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन सी और विटामिन ए आदि से युक्त होता है।
(डिस्क्लेमर: आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
Updated on:
26 Mar 2022, 7:18 PM IST
Published on:
26 Mar 2022, 7:17 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.