31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एलोवेरा का ज्यादा सेवन कर सकता है किडनी खराब, जानिए इसके जूस के साइड इफेक्ट्स भी

ऐलोवेरा की पत्ती के आखिर में पाया जाने वाला पीले रंग का चिपचिपा पदार्थ लेटेक्स कहलाता है। ऐसे में अगर आपने ऐलोवेरा जैल के साथ गलती से भी लेटेक्स का इस्तेमाल कर लिया तो...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 26 Mar 2022, 6:01 PM IST

aloe vera juice dangers, aloe vera juice side effects, aloe vera juice drink, aloe vera latex harful, एलोवेरा जूस, एलोवेरा जूस पीने के नुकसान, किडनी फेलियर, पेट दर्द, health tips in Hindi,

एलोवेरा का ज्यादा सेवन कर सकता है किडनी खराब, जानिए इसके जूस के साइड इफेक्ट्स भी

आपके स्वास्थ्य से लेकर त्वचा और बालों के लिए भी एलोवेरा के कई फायदों के बारे में आपने सुना होगा। ब्यूटी प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल होने के साथ ही जूस और सब्जी बनाकर भी इसका सेवन किया जा सकता है। ऐलोवेरा के इतने प्रचलन के कारण कई लोगों ने इसे बिना सोचे-समझे तरह-तरह से इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। लेकिन आपको बता दें कि इसका अधिक सेवन आपको फायदे की जगह कई नुकसान पहुंचा सकता है। तो आइए जानते हैं विस्तार से...

ऐलोवेरा की पत्ती के आखिर में पाया जाने वाला पीले रंग का चिपचिपा पदार्थ लेटेक्स कहलाता है। ऐसे में अगर आपने ऐलोवेरा जैल के साथ गलती से भी लेटेक्स का इस्तेमाल कर लिया तो यह आपकी सेहत को बिगाड़ सकता है। इसलिए इसकी सब्जी या जूस बनाए समय ध्यान रखें कि जैल के साथ-साथ लेटेक्स को भी उपयोग में न लें क्योंकि इससे आपकी किडनी को भी काफी नुकसान पहुंच सकता है। यही नहीं एलोवेरा में मौजूद लेटेक्स का सेवन पेट दर्द या मरोड़ का कारण भी बन सकता है।

कैसे बचें इस समस्या से

अगर आपको एलोवेरा जूस का सेवन करना है तो एलोवेरा की पत्ती को पेड़ से तोड़कर आधे घंटे तक ऐसे ही रखा रहने दें ताकि लेटेक्स बाहर निकल आए। उसके बाद अच्छी तरह पत्ती से लेटेक्स साफ करके केवल एलोवेरा के गूदे का इस्तेमाल जूस बनाने में करें।

एलोवेरा जूस के साइड इफेक्ट्स

(डिस्क्लेमर: आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

यह भी पढ़ें: डायबिटीज में पैर दर्द के कारण और जानिए इससे राहत पाने के कुछ आसान तरीके

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल