
Health benefits of poppy seeds khas khas khane ke fayde
Poppy Seeds Benefits: खसखस व्यंजन का स्वाद बढ़ाने का काम करता है। छोटे-छोटे बीजों वाला यह खसखस स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी है।खसखस का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते है। गर्मियों में खसखस का इस्तेमाल शरबतों के लिए किया जाता है। क्योंकि खसखस की तासीर ठंडी होती है। इसका सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है। खसखस में प्रोटीन, फाइबर, कैलोरी, फैट, कैल्शियम, मैग्नेशियम, आयरन, ओमेगा -6 फैटी एसिड और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद करते है। खसखस का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है और कब्ज की समस्या दूर होती है। तो आइए जानते है खसखस का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में
खसखस खाने के फायदे
कब्ज की समस्या को दूर करने में फायदेमंद
कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए खसखस का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। खसखस में फाइबर भरपूर मात्रा पाया जाता है, जो कब्ज और पेट संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: शकरकंद खाने के भी है कई फायदे, आंखों के लिए होता है फायदेमंद
हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए खसखस का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। खसखस कैल्शियम से भरपूर होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही खसखस में मैंगनीज और प्रोटीन मौजूद होता है जो कोलेजन के उत्पादन में मदद करता है जो हड्डियों को गंभीर क्षति से बचाता है।
मुंह के छाले को ठीक करने में फायदेमंद
मुंह के छाले को ठीक करने के लिए खसखस का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। खसखस की की तासीर ठंडी होती है, इसलिए यह पेट की गर्मी को शांत कर मुंह के छालों को ठीक करने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: इसबगोल पेट की समस्याओं के लिए है रामबाण, जानें इसके अद्भुत फायदे
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।
Published on:
26 Aug 2022 03:54 pm
