
Health benefits of saffron for insomnia and digestion
Benefits of Saffron: केसर का सेवन करने से हमारे सेहत को कई तरह के लाभ मिलते है। डेढ़ सौ से भी ज्यादा केसर में ऐसे औषधीय तत्व पाए जाते है जो शरीर को हमेशा स्वस्थ बनाए रखने में मददगार साबित होते है। केसर दुनिया के सबसे महंगे मसालों में से एक माना जाता है। केसर में विटामिन ए, सी, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैंगनीज और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व के गुण पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। साथ ही इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं के लिए केसर का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा, छोटे बच्चों से लेकर बड़े लोगों तक केसर का सेवन करना बहुत लाभदायक माना जाता है। केसर का सेवन करने से अनिंद्रा की समस्या दूर होती है। साथ ही इसका सेवन करने से पाचन तंत्र बेहतर रहता है। तो आइए जानते हैं केसर का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में
केसर के फायदे
अनिद्रा की समस्या को दूर करने में फायदेमंद
अनिद्रा की समस्या को दूर करने के लिए केसर का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि केसर दिमाग को शांत रखता है और अनिद्रा की समस्या को भी दूर करने में मदद करता है। इसलिए रोजाना सोने से पहले दूध में केसर डालकर जरूर पिएं।
यह भी पढ़े: भूलकर भी इन लोगों को नहीं करना चाहिए जामुन का सेवन, सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान
इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में फायदेमंद
इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए केसर का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि केसर में कैरोटीनॉयड मौजूद होता है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है। इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने के लिए रोजाना केसर के दूध का सेवन जरूर करें।
पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में फायदेमंद
पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए केसर का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि केसर का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म मजबूत बनता है। साथ ही इसका सेवन करने से पाचन से जुड़ी समस्या दूर होती है। ये एसिडिटी की समस्या को भी दूर करने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: सुबह खाली पेट हल्दी वाला पानी पीने के हैं कमाल के फायदे, कई बीमारियों के लिए है रामबाण
प्रेग्नेंसी के दौरान फायदेमंद
प्रेग्नेंसी के दौरान केसर का सेवन करना प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को केसर का सेवन करने की सलाह दी जाती है। केसर का सेवन करने से प्रेग्नेंट महिलाओं को कई तरह के लाभ मिलते हैं।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।
Updated on:
30 Jun 2022 04:02 pm
Published on:
30 Jun 2022 04:00 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
