
नई दिल्ली। Super Food Salmon Fish Health Benefits: शारीरिक सक्रियता के साथ-साथ हम सभी को अच्छे आहार की भी बहुत आवश्यकता होती है। हम में से कुछ लोग शाकाहारी होते हैं अथवा कुछ लोग मांसाहार का सेवन करते हैं। वही जब मांसाहारी आहार की बात आती है, तो कई विकल्पों में से सालमन फिश को बेहतर माना जाता है। सालमन फिश कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस मैग्नीशियम, प्रोटीन तथा ऊर्जा का एक अच्छा स्रोत होने के कारण कई शारीरिक समस्याओं की संभावनाओं को कम करने में सहायक होती है। लेकिन साथ ही अगर आपको किसी भी तरह की दिक्कत महसूस होती है तो डॉक्टरी सलाह के बिना इसका सेवन ना करें। प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और आंखों को स्वस्थ बनाने के अलावा आइए जानते हैं कि सालमन फिश के सेवन से क्या-क्या लाभ हो सकते हैं:
1. हृदय स्वास्थ्य के लिए
दिल के रोगों को कम करने की अवस्था में सालमन फिश का सेवन एक अच्छा चुनाव माना जा सकता है। विशेषज्ञों की मानें तो सप्ताह में एक बार सालमन फिश खाने से दिल का दौरा और अन्य हृदय संबंधी समस्याओं को कम करने में लाभदायक होती है। ऐसे में जो लोग मांसाहार का सेवन करते हैं वह सप्ताह में एक या दो बार इस मछली को खा सकते हैं।
2. सूजन घटाने में
कभी-कभी शरीर के कुछ अंगों में सूजन आ जाती है। हमारे शरीर में होने वाली कुछ सामान्य प्रकार की सूजन को घटाने के लिए सालमन फिश का सेवन बेहतर माना जाता है। इस मछली में पाया जाने वाला ओमेगा-3 फैटी एसिड जिससे हमारे शरीर में दर्द, लालिमा एवं सूजन को कम करने में मदद मिलती है। लेकिन अगर समस्या गंभीर है तो चिकित्सक को अवश्य दिखाएं।
यह भी पढ़ें:
3. प्रोटीन का उच्च स्रोत
हमारे शरीर के लिए प्रोटीन जरूरी आवश्यक तत्वों में से एक है। तथा सालमन मछली का सेवन प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए काफी अच्छा माना जाता है। जिससे हमारी त्वचा, हड्डियां, मांसपेशियों को फायदा पहुंचता है।
4. बालों की समस्या में
सालमन मछली में विटामिन D3 पाया जाता है। तथा विशेषज्ञों के अनुसार बालों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए विटामिन D3 मदद करता है। इस प्रकार बालों को अच्छा बनाने के लिए सालमन मछली का उपयोग किया जा सकता है।
5. मोटापा नियंत्रण में
मोटापे को कम करने के लिए कम कैलोरी वाला खाना बेहतर माना जाता है। पानी और फाइबर की अच्छी मात्रा से युक्त होने के कारण सालमन मछली का सेवन पेट को भरा हुआ रखता है। ऐसे में आप वजन घटाने के लिए भूनकर पकाई गई सालमन फिश का सेवन कर सकते हैं।
6. कैंसर की संभावना को कम करने में
कैंसर जैसे गंभीर रोगों की संभावना को कम करने में भी इस मछली का सेवन किया जा सकता है। क्योंकि सालमन मछली में पाया जाने वाला ओमेगा-3 फैटी एसिड प्रोस्टेट कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर अथवा कोलन कैंसर से बचाने में सहायक होता है। ऐसी स्थिति में आप सालमन मछली को पका कर खा सकते हैं। परंतु कैंसर जैसे घातक रोग के होने पर डॉक्टर की सलाह के बिना कुछ भी ना करें।
Updated on:
17 Sept 2021 11:21 am
Published on:
17 Sept 2021 11:19 am
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
