12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Healthy Long Life: जानिए कैसे आप तय कर सकते है अपनी उम्र!

Healthy Long Life: अगर आप स्वस्थ और लंबा जीवन जीना चाहते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होने वाली है। साथ ही आप अगर साने से पहले इन तमाम चीजों का सेवन करते हैं तो सावधान रहें। यह चीजें आपकी उम्र घटा सकती हैं।

2 min read
Google source verification
Healthy Long Life (Demo Pic)

Healthy Long Life (Demo Pic)

नई दिल्ली। Healthy Long Life: अक्सर हम लोग सोचते हैं कि आखिर पहले के ज़माने के लोग इतना ज्यादा कैसे जीते थे। साथ ही उनकी इतनी ज्यादा उम्र होने के बावजूद भी वो इतने तंदुरुस्त केसे रहते थे। एक व्यक्ति कितनी लंबी जिंदगी जिएगा इसे लेकर अक्सर कहा जाता है कि यह सब पहले से ही तय किया जाता है। हमारी उम्र हमारे ही हाथ में है। लेकिन हमारी कुछ गलतियां न केवल हमें जल्दी ही मौत के करीब ले जाती हैं, बल्कि यह गलतियां हमें जिंदगी भर की बीमारियां और तकलीफ दे देती हैं। ऐसे हालात में बस कुछ छोटे-छोटे बदलाव लाकर हम लंबी और स्वस्थ जिंदगी जी सकते है।

हाल ही में जर्नल फ्रंटियर्स इन एजिंग न्यूरोसाइंस के द्वारा की गई एक रिसर्च में लंबे समय तक जीने में जीवन शैली का प्रभाव कितना होता है, यह देखा गया है। इस रिसर्च के माध्यम से ही पता चलता है कि कुछ आदतों में बदलाव लाकर हम एक लंबी और स्वस्थ जिंदगी जी सकते हैं। आइए जानते हैं उन बदलाव के बारे में:-

यह भी पढ़े:-ज्यादा और कम शुगर वाले फलों की करे पहचान

रिसर्च के मुताबिक हमारी नींद का और एक लंबे स्वस्थ जीवन के बीच एक जुड़ाव जरूर है। इस रिसर्च के अंदर व्यक्ति के मस्तिष्क पर स्लीपी ईसीजी के हस्ताक्षर का भी जिक्र किया गया है। ये निष्कर्ष नींद की भूमिका और मनुष्यों के जीवन यापन में लिपिड चयापचय नियंत्रण का भी समर्थन करते हैं।

यह भी पढ़े:-गर्मियों में करें इन 5 फलों का सेवन

लिपिड प्रोफाइल एक ब्लड टेस्ट है, जिसके जरिए पता चलता है कि व्यक्ति के शरीर में कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड का स्तर क्या है। साथ ही जान लें कि अधिक ट्राइग्लिसराइड होने की वजह से हृदय रोग पैदा हो सकते हैं। ऐसे में महज एक बेहतर नींद के जरिए आप हृदय रोगों से बचे रहते हैं जो कि हर रोज बहुत से लोगों की जान ले लेती है।

बेहतर नींद का उपाय

अगर आप एक बेहतर स्वास्थ्य और लंबी जिंदगी जीना चाहते हैं तो आप अपने कमरे को थोड़ा ठंडा रखें। कमरे में टीवी या दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ना हो, इस बात का खास ध्यान रखें।

अगर आप रात को सोने से पहले कैफीन, निकोटीन और अल्कोहल का सेवन करते हैं तो यह आपकी नींद पर बुरा असर डालता है। इसलिए एक अच्छी नींद के लिए आप रात के समय इनका सेवन ना करें। इसके अलावा अधिक मिर्च मसाले वाले भोजन को भी रात के समय ना खाएं। इससे आपकी नींद में बाधा उत्पन्न होती है।

नींद का रूटीन

अगर आप एक लंबी जिंदगी जीना चाहते हैं तो रात को अपने सोने का समय और सुबह उठने का समय एक ही रखें। इससे आप 7 से 8 घंटों की नींद आसानी से पूरी कर पाएंगे, जो आपके शरीर के लिए बेहद जरूरी भी है।

पावर नैप ना लें

अगर आप रात के समय एक बेहतर नींद लेना चाहते हैं तो आप इस बात का खास ध्यान रखें, कि आप दिन में बिल्कुल ना सोएं और अगर आपको सोना भी पड़े तो आप 30 मिनट से ज्यादा के लिए ना सोएं। वरना इससे आपकी रात की नींद में खलल पड़ता है।