12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल, आंखों और पाचन को दुरुस्त रखता है स्टार फ्रूट

कमरख (स्टार फ्रूट) में विटामिन सी, ई, बी-6, पोटैशियम, कैल्शियम, फाइबर और जिंक भरपूर मिलते हैं। यह कई बीमारियों से बचाव करता है।

less than 1 minute read
Google source verification
दिल, आंखों और पाचन को दुरुस्त रखता है स्टार फ्रूट

दिल, आंखों और पाचन को दुरुस्त रखता है स्टार फ्रूट

कमरख (स्टार फ्रूट) में विटामिन सी, ई, बी-6, पोटैशियम, कैल्शियम, फाइबर और जिंक भरपूर मिलते हैं। यह कई बीमारियों से बचाव करता है।
आंखों की रोशनी बढ़ती: मैग्नीशियम और विटामिन बी 6 होने से आंखों के लिए भी फायदेमंद है। आंखों में सूजन, दर्द, पानी निकलना और कम दिखाई देने की समस्या में बचाव होता है। इसमें विटामिन सी की मात्रा बहुत अधिक होती है। इससे शरीर की इम्युनिटी बढ़ती है।
स्ट्रोक का खतरा कम होता: फॉलिक एसिड, विटामिन बी 9 और एंटीऑक्सीडेंट हार्ट डिजीज से बचाते हैं। ब्रेन स्ट्रोक का खतरा कम होता है। इसके साथ ही मौसमी समस्याओं से भी बचाव करता है।
रूसी से बचाव: कमरख को बादाम के तेल में पकाकर हफ्ते में दो-तीन बार बालों में लगाने से रूसी में लाभ मिलता है।
पाचन सही रहता : इसमें फाइबर अधिक होने से पेट की समस्याओं में राहत मिलती है। इसकी तासीर अम्लीय होती है। इससे गैस और अपच में भी आराम मिलता है। पेट की दूसरी समस्याओं से भी बचाव होता है।