12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Herbs For Health: इम्युनिटी को रखना है स्ट्रांग तो डाइट में कर सकते हैं इन सुपर फूड्स को शामिल

Herbs For Health: मौसम में बदलाव आना आम बात है, लेकिन मौसम का बदलाव आपकी सेहत पर भी असर लेकर आता है। इसलिए सेहत के प्रति हमेसा सतर्क रहने की जरूरत होती है ताकि बीमारियों से बचा जा सके।

2 min read
Google source verification
Herbs benefits

Herbs For Health

नई दिल्ली। Herbs For Health: सीजन के बदलाव के साथ शरीर में भी कुछ बदलाव देखने को मिलते हैं। कई बार मौसम के एकदम से बदलने से सर्दी- जुखाम,बुखार हो जाता है। जो कि नार्मल सी बात होती है। लेकिन इनसे बचने के लिए आपको अपनी सेहत में अत्यधिक देख-रेख करने की जरूरत होती है। ताकि आप बीमार न हों, और आपकी इम्युनिटी भी इतनी स्ट्रांग रहे कि मौसम का कोई फर्क न पड़े। इसलिए आपको कुछ हर्ब्स अपनी डेली के डाइट में शामिल करना चाहिए।

अजवाइन की पत्तियां
अजवाइन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसका सेवन पेट की समस्या को दूर करता है। इसको खाने से बॉडी का इम्यून भी स्ट्रांग हो जाता है। जिससे बीमारी दूर रहती है। इसलिए अपने डेली के डाइट में अजवाइन की पत्तियों को जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स की प्रचुर मात्रा होती है। इसके साथ ही ये विटामिन से भी भरपूर होता है। इसका सेवन आप सब्जी में या गर्म पानी के साथ कर सकते हैं।

तुलसी
तुलसी जिसके फायदे अनगिनत है। तुलसी का सेवन इम्युनिटी को बढ़ाता है। जिससे कई सारी बीमारियां दूर रहती हैं। सर्दी-जुखाम,बुखार,या स्किन में होने वाली एलेर्जी में तुलसी का प्रयोग फायदेमंद होता है। आप इसको चाय या काढ़ा बना के रोजाना तुलसी का सेवन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: हीलिंग हर्ब्स जो हैं फायदेमंद,क्या आपको भी इनके बारे में पता है

पुदीना
पुदीना का प्रयोग रिफ्रेशमेंट के काम में आता है। पुदीना पेट के लिए भी बहुत अच्छा होता है। जी मिचलाना,उल्टी आना या पेट में गैस जैसी समस्या को पुदीना ठीक कर देता है। इसके आलावा और फायदों की बात करें तो, पाचन से जुड़ी समस्या को ठीक कर देता है।

अदरक
अदरक खाने के स्वाद को बढ़ा तो देती ही है, इसके साथ ही साथ ये सेहत के लिए भी अच्छी होती है। ये सर्दी-जुखाम की समस्या से आराम दिलाती है। कई प्रकार के एलेर्जी से भी हम बच कर रह सकते हैं। अदरक का इस्तेमाल हम खाने में मसाले के तौर पे, चाय या काढ़े के रूप में कर सकते हैं। भुनी हुई अदरक भी खाई जा सकती है।

यह भी पढ़ें: जानें अदरक के फायदे के बारे में

सेज
इसका सेवन मेमोरी को तेज बनाती है। आपको मौसम से होने वाले इन्फेक्शन्स से भी बचाती है। इसलिए इसको खाना सेहत के लिए लाभदायक होता है।

हल्दी
हल्दी स्किन से लेकर पेट की समस्या को दूर करने तक में काम आती है। ये खाने को स्वादिष्ट बनाती है,खाने के रंगत को सुधारती है और इम्युनिटी को मजबूत बनाती है। इसका सेवन आप मसाले के रूप में या दूध के साथ भी कर सकते हैं। ये सर्दी-जुखाम जैसी समस्या को दूर करने में फायदेमंद होती है।

यह भी पढ़ें: जानिए हल्दी के फायदों के बारे में