
Holi Hair Care Tips (Photo- gemini ai)
Holi Hair Care Tips: होली रंगों का त्योहार है, लेकिन कई लोगों के लिए यह बालों की सेहत पर भारी पड़ जाता है। हर साल रंग खेलने के बाद लोग बालों के रूखेपन, उलझने, टूटने और अचानक हेयर फॉल की शिकायत करते हैं। पहले होली के रंग फूलों और जड़ी-बूटियों से बनाए जाते थे, जो सुरक्षित होते थे। लेकिन आज बाजार में मिलने वाले ज्यादातर रंग सस्ते केमिकल से बने होते हैं, जो बालों और स्कैल्प को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
इन रंगों में कई बार भारी धातुएं और तेज केमिकल होते हैं, जो बालों पर चिपक जाते हैं और आसानी से निकलते भी नहीं। यही वजह है कि होली के बाद बाल कमजोर और बेजान लगने लगते हैं।
डर्मेटोलॉजिस्ट Dr. Priyanka Kuri, ने बताया कि आजकल के सिंथेटिक होली रंग बालों को कई तरह से नुकसान पहुंचाते हैं। लोग अक्सर सोचते हैं कि बाल मजबूत होते हैं, लेकिन असल में ये बहुत नाजुक होते हैं और जल्दी डैमेज हो जाते हैं।
होली से पहले तेल जरूर लगाएं- नारियल या बादाम का तेल बालों पर एक सुरक्षा परत बना देता है और रंग आसानी से निकल जाते हैं।
ताजे धुले बालों में रंग न खेलें- हल्का ऑयली बाल ज्यादा सुरक्षित रहते हैं।
बाल बांध लें या ढक लें- चोटी, बन या स्कार्फ से बाल ढकने से रंग कम लगता है।
पहले सिर्फ पानी से धोएं- सीधे शैम्पू न लगाएं, पहले पानी से रंग ढीला करें।
हल्का शैम्पू और कंडीशनिंग करें- सल्फेट-फ्री शैम्पू और डीप कंडीशनिंग बालों को नमी वापस देती है।
कुछ दिन हीट स्टाइलिंग से बचें- ब्लो ड्रायर या स्ट्रेटनर बालों को और कमजोर कर सकते हैं।
नेचुरल रंग चुनें- जहां तक हो सके हर्बल या ऑर्गेनिक रंग इस्तेमाल करें।
बाल बहुत नाजुक होते हैं और केमिकल रंग इन्हें जल्दी नुकसान पहुंचाते हैं। लेकिन अगर आप थोड़ी तैयारी और सही देखभाल करें, तो होली का मजा भी ले सकते हैं और बालों को सुरक्षित भी रख सकते हैं।
Updated on:
02 Mar 2026 10:43 am
Published on:
02 Mar 2026 10:43 am
