
Marks of nose
अधिकतर लोगों को चश्मा लगाने से नाक पर निशान हो जाता है। यह निशान आपकी खूबसूरती को भी प्रभावित करता है। अगर आप भी इस समस्या से गुजर रहे हैं। तो कुछ घरेलू उपाय से इस समस्या को दूर कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं नाक पर हुए निशान को किस तरह दूर किया जा सकता है।
दरअसल, बदलते समय के साथ अधिकतर लोगों का काम कंप्यूटर, लैपटॉप और मोबाइल पर हो गया है। ऐसे में अधिकतर समय लोग स्क्रीन के सामने रहने के कारण आंखों पर चश्मा लगना आम बात हो गई है। यह समस्या बच्चों के साथ भी है। क्योंकि वह भी ऑनलाइन क्लास में कंप्यूटर और मोबाइल के संपर्क में आ रहे हैं। ऐसे में अगर आपकी आंख पर भी निशान हो रहा है। तो उसे दूर करने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं।
एलोवेरा का उपयोग करें -
एलोवेरा आजकल आसानी से उपलब्ध होने वाला पौधा है। यह आपकी त्वचा और बाल दोनों के लिए फायदेमंद है। अगर आपकी नाक पर निशान हो रहा है। तो इसे दूर करने के लिए आप एलोवेरा को काटकर उसका जेल निकालें और उसे अपनी नाक पर हो रहे निशान पर लगाकर हल्के हाथ से मसाज करें । इससे कुछ ही दिनों में नाक का निशान दूर हो जाएगा।
आलू का उपयोग करें -
आलू ऐसी चीज है। जो हर घर में आसानी से मिल जाती है। बाजार में भी यह बहुत आसानी से मिलता है। आपकी नाक पर अगर चश्मे के निशान हो गए हैं। तो आप आलू से दूर कर सकते हैं। आप कच्चे आलू को मसल लें और उसके बाद उसका रस निकाल लें। इस रस को नाक पर हुए दाग धब्बों पर लगाकर हल्के हाथ से मसाज करें। कुछ ही दिनों में इस प्रक्रिया से नाक पर हो रहे निशान दूर हो जाएंगे और आपको इस समस्या से राहत मिलेगी।
Published on:
19 Aug 2021 05:41 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
