
दांतों की तकलीफों को दूर करना है तो घर में करें यह उपाय,दांतों की तकलीफों को दूर करना है तो घर में करें यह उपाय
दांतों में कीड़ा लग जाने के कारण वह दर्द करने लगते हैं। इनका समय पर उपचार नहीं करने से धीरे-धीरे कीड़ा दांत कोई इतना सड़ा देता है कि वह किसी काम का ही नहीं बचता है। दांतों की सड़न से बचने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय कर सकते हैं। क्योंकि कई बार खाने पीने में लापरवाही के कारण भी दांतों में कीड़े लग जाते हैं। जिनके कारण दांतों में सड़न शुरू हो जाती है और बाद में वह दर्द करने लगते हैं।
दरअसल, अत्यधिक मीठा खाने और दांतो की सफाई नहीं रखने के कारण दांतों में कीड़े लगने की समस्या हो जाती है। वैसे तो दांत बहुत मजबूत होते हैं। लेकिन एक बार उन में कीड़ा लग जाए तो फिर वह दांतों को खोखला कर देता है। इसलिए आप यह घरेलू उपाय अपनाकर अपने दांतो को मजबूत बनाए रखें।
दांतों में कीड़ा लगने की समस्या को कैविटीज़ और tooth decay कहा जाता है। यह दांतों को डैमेज करके दातों में छेद बना देता है। दांतों में यह समस्या बार-बार कुछ खाते रहने, दातों की सफाई नहीं करने, मीठा अधिक खाने, मीठे पेय पदार्थों का सेवन करने आदि के कारण होती है। इससे बचने के लिए आप खानपान में बहुत सावधानी बरतें। इसी के साथ दांतो की सफाई भी करते रहें।दांतों को सड़ने से बचाने के लिए ये उपाय अपनाएं।
यह भी पढ़ें - बदन दर्द से हो गए परेशान तो अब अपनाएं यह घरेलू उपाय।
-मीठे और चॉकलेट बिस्कुट आदि का सेवन सीमित मात्रा में करें और कोशिश करें कि यह दांतों में चिपके नहीं रहे।
यह भी पढ़ें - बार-बार बदलते मूड को इस तरह करें कंट्रोल।
-ब्रश सुबह और शाम दोनों समय करें। क्योंकि ब्रश करने से आपके दांत साफ हो जाते हैं। इसलिए आप दोनों समय ब्रश करेंगे तो निश्चित ही कीड़े लगने की समस्या नहीं होगी।
-दांतों में अगर कोई कीड़ा लग गया है। तो तुरंत चिकित्सक के पास जाकर उसे निकला ले। क्योंकि शुरुआत में यह दांतो को अधिक डैमेज नहीं कर पाता है और उसी समय ध्यान देने से आपके दांत और अधिक सड़ने से बच जाते हैं।
जब भी आप नाश्ता करते हैं या कुछ खाते हैं। तो खाने के कण दांतों में फंस जाते हैं। जिन्हें निकालने के लिए आप कुल्ला करें। जिससे आपके दांतों में फंसे हुए कण बाहर निकल जाएंगे। और दांतों में कीड़े लगने का भय भी कम हो जाएगा।
-दांतों को सड़ने से बचाने के लिए लहसुन बेहतर उपाय है। रोजाना एक या दो कच्चे लहसुन को दातों से चबाकर खाने से दांतों की सड़न की समस्या कम होगी।
Published on:
18 Aug 2021 04:41 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
