6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अगर सर्दी में आपकी उंगलियों में भी आती है सूजन, तो करें ये घरेलू उपाय

डॉक्टर संदीप चौधरी का कहना है कि सर्दी शुरू होते ही हाई बीपी, धड़कनें तेज होना और शरीर के तापमान में उतार-चढ़ाव जैसी परेशानियां सामने आती हैं। ऐसे में लापरवाही बरतना खतरनाक हो सकता है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

guest user

Dec 22, 2016

सर्दी का मौसम शुरू होते ही कई तरह की बीमारियां होने लगती हैं। शरीर का नीला पड़ना, हाई बीपी, ब्लड शुगर के स्तर में गड़बड़ी, धड़कनें तेज होना, सांस लेने में दिक्कत और कई बार शरीर के तापमान में उतार-चढ़ाव जैसी परेशानियां सामने आती हैं।

शरीर में ऊर्जा बढ़ाने व रोग प्रतिरोधक क्षमता बरकरार रखने के लिए ब्रेकफास्ट, लंच या डिनर किसी भी एक समय सलाद जरूर खाना चाहिए। दिन में सब्जियों का सूप पिएं। ये काफी फायदेमंद होता है। कुछ बातों को ध्यान में रखकर इन समस्याओं से बचा जा सकता है।

धूप निकलने पर करें सैर

अस्थमा या सांस संबंधी रोग से ग्रसित हैं तो सुबह के बजाय हल्की धूप निकलने पर ही टहलने जाएं। सुबह की सर्द हवाएं सांस नलिकाओं को बाधित कर देती हैं जिससे हृदयरोगियों की परेशानियां बढ़ सकती हैं।

शरीर ढक कर रखें

रात के समय तेज और सर्द हवाओं के कारण पैरों व हाथों की अंगुलियां नीली पड़ जाती हैं। साथ ही दर्द और खुजली होने लगती है। इससे बचने के लिए मोजे और दस्ताने जरूर पहनें। अगर यह समस्या ज्यादा है तो गुनगुने पानी से 10-12 मिनट की सिंकाई कर लें।

हर्बल चीजों का करें इस्तेमाल

खांसी-जुकाम व बुखार जैसी समस्याएं हों तो, अदरक, तुलसी, हल्दी और कालीमिर्च का बना काढ़ा पी सकते हैं।

ये भी पढ़ें

image