12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लौंग-शहद के पेस्ट से मुहांसों में आराम, कई रोगों में भी उपयोगी

प्राचीन समय से ही शहद और लौंग का इस्तेमाल इलाज में किया जा रहा है। लौंग में एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जबकि शहद में पेप्टाइड, विटामिन बी, एंटीऑक्सीडेंट्स और फैटी एसिड होते हैं। यह त्वचा की लालिमा दूर करता है।

less than 1 minute read
Google source verification
लौंग-शहद के पेस्ट से मुहांसों में आराम, कई रोगों में भी उपयोगी

लौंग-शहद के पेस्ट से मुहांसों में आराम, कई रोगों में भी उपयोगी

प्राचीन समय से ही शहद और लौंग का इस्तेमाल इलाज में किया जा रहा है। लौंग में एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जबकि शहद में पेप्टाइड, विटामिन बी, एंटीऑक्सीडेंट्स और फैटी एसिड होते हैं। यह त्वचा की लालिमा दूर करता है। संक्रमण से बचाते है . आधा चुटकी लौंग पाउडर में एक चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे मुंहासों पर लगाकर पूरी रात छोड़ दें और सुबह गुनगुने पानी से धो लें। मुहांसों में आराम मिलेगा। शहद गले में कफ की समस्या को भी दूर करता है। गले का दर्द आमतौर पर इंफेक्शन से जुड़ा होता है। शहद और लौंग के मिश्रण को सुबह-शाम लेने से गले में संक्रमण और दर्द आदि की समस्या में भी आराम मिलता है।
उल्टी में भी देता है राहत
उल्टी और मितली की समस्या होने पर भी शहद और लौंग मिलाकर दें। कुछ समय में उल्टी में आराम मिल जाएगा। इसके लिए पांच भुने लौंग को पीसकर पाउडर बनाएं और इसे अच्छी तरह शहद में मिलाएं। उल्टी महसूस होने पर इस मिश्रण को चाटें। यह विधि गर्भावस्था में भी सुरक्षित है।