
गुनगुने पानी में पैर धोकर सोने से दूर होती है अकड़न
रात में सोने से पहले पैरों को गुनगुने पानी में 5 मिनट तक डुबोने से न केवल थकान मिटती, बल्कि पैरों में खून का बहाव सही होता है। पैरों की अकडऩ में भी राहत मिलती है। अगर गठिया के रोगी हैं तो इससे सूजन में भी आराम मिलता है। दिनभर जूते पहनने से होने वाली दुर्गंध से भी बचाव होता है। सर्दी-जुकाम है तो पानी भरे टब में अदरक का रस, गठिया है तो दालचीनी या कालीमिर्च मिलाएं। इसके बाद तलवों में नारियल-सरसों के तेल से मालिश जरूर करें। इससे पैरों को आराम मिलता है। मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं।
लो बीपी व शुगर है तो बचें
जिन्हें लो बीपी है, उन्हें गरम पानी में पैर डुबोने से बेहोशी आ सकती है। मधुमेह रोगी भी बचें। कई बार उनकी नसें सुन्न हो जाती हैं इसलिए गर्माहट का पता नहीं चलता है। स्किन जल सकती है। हैवी डाइट के बाद भी ऐसा करने से बचें। इससे पाचन पर असर पड़ता है।
Published on:
03 Jan 2021 09:33 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
