
Question- डायलिसिस के लिए हॉस्पिटल जाने में डर लगता हैं। क्या करें?
Answer- डायलिसिस के रोगी को सप्ताह में दो बार हॉस्पिटल जाकर डायलिसिस कराना जरूरी है। अगर हॉस्पिटल जाने में डर लग रहा है तो अपने डॉक्टर की सलाह से पेरिटोनियल यानी होम डायलिसिस अपने घर पर भी कर सकते हैं। इसके लिए किसी मशीन की जरूरत नहीं होती है। कोई भी व्यक्ति को एक बार देखकर इसे घर पर कर सकता है। छोटी सर्जरी से डॉक्टर पेट में एक नली डाल देते हैं। इसके रास्ते ही डायलिसिस वॉटर को पेट में डालते हैं। इसेे चार घंटे तक पेट में रखना होता है फिर निकाल दिया जाता है। इस दौरान मरीज अपना सामान्य काम करता रहता है। इसे रोजाना करना होता है। ऐसा कर आप हॉस्पिटल जाने से बच सकते हैं। नमक, मिर्च, मसाला कम और पानी जरूरत अनुसार लें। चाय, कॉफी, कोल्ड व सॉफ्ट ड्रिंक्स न बिल्कुल ही पीएं। इससे प्याज ज्यादा लगती है। शरीर में पानी बढ़ जाएगा।
डॉ. जितेंद्र गोस्वामी, नेफ्रोलॉजिस्ट, जयपुर
Published on:
02 May 2020 05:26 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
