
जब अचानक मुडऩे लगे पैर तो अपनाएं ये टिप्स
कई बार सोते समय पैर या पिंडलियों की नस अचानक खिंच जाती है। इससे तेज दर्द होता है जिससे हम उठ जाते हैं। इसे बाएंटा कहते हैं। यह मांसपेशियों की कमजोरी, ब्लड फ्लो में परेशानी, टाइट जूते, पानी, विटामिन ई, डी या बी-12 व कैल्शियम की कमी, डायबिटीज, स्पॉन्डिलाइटिस से भी यह परेशानी हो सकती है। इससे बचने के लिए इन उपायों पर ध्यान दे सकते हैं।
स्ट्रेंचिंग: फिजियोथैरेपिस्ट की राय से सोने से पहले या कोई दूसरी स्टे्रचिंग एक्सरसाइज करें। इससे भी आराम मिलता है।
स्पोट्र्स शूज: पैरों में कोई समस्या न हो इसलिए स्पोट्र्स शू पहनें। स्पोट्र्स शू काफी आरामदायक होते हैं। पैरों की सुरक्षा करते हैं।
डाइट: हरी सब्जियां, मौसमी फल व कैल्शियम, विटामिन, मिनरल्स वाली डाइट व डेयरी प्रोडक्ट लें।
खूब पानी पीएं: डिहाइडे्रशन से भी परेशानी होती है। रोज कम से कम 10-12 गिलास पानी पीएं।
मालिश: इससे शरीर में रक्तसंचार बढ़ता है और मांसपेशियों को आराम मिलता है। लेकिन उस पर ज्यादा दबाव न दें। दबाव देने से परेशानी बढ़ सकती है।
Published on:
25 Mar 2020 06:41 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
