12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आंखें लाल हो रही हैं तो बर्फ का सेंक करें और ये भी काम करें

सवाल-मेरा बच्चा 10 वर्ष का है। टीवी बहुत पास से देखता है। देखते समय आंखों को मिचलाता भी रहता है? 43 वर्षीय महिला पाठक

less than 1 minute read
Google source verification
आंखें लाल हो रही हैं तो बर्फ का सेंक करें और ये भी काम करें

आंखें लाल हो रही हैं तो बर्फ का सेंक करें और ये भी काम करें

सवाल-मेरा बच्चा 10 वर्ष का है। टीवी बहुत पास से देखता है। देखते समय आंखों को मिचलाता भी रहता है? 43 वर्षीय महिला पाठक
जवाब- आपके बच्चे को मायोपिया दृष्टि दोष हो सकता है। लॉकडाउन खुलने के बाद आंखों की जांच करवा कर चश्मा लगाने को दें। खाने में हरी सब्जियां, गाजर, पपीता, आम ज्यादा दें। पानी ज्यादा पिलाएं। ड्रायनेस नहीं होगा। आंखों की नियमित छह माह में जांच कराएं। पेंसिल की टिप को देखने वाला आंखों का कनवर्जंस व्यायाम करवाएं। टीवी देख रहा है तो एक घंटे में ब्रेक दिलाएं।
सवाल-आंखें लाल हो रही हैं। इनमें खुजली के साथ दर्द भी हो रहा है। इससे बचाव के लिए क्या करें? अनेक पाठक
जवाब-आजकल आंखों में लालिमा के साथ खुजली का मुख्य कारण एलर्जी है। इससे बचाव के लिए धूल-धूप से बचें। आंखों पर पानी की पट्टी रखें और बर्फ से सेंक करें। धूप में निकलते हैं तो सनग्लास लगाएं। ज्यादा दिक्कत हो रही है तो डॉक्टरी सलाह पर एंटीएलर्जिक ड्रॉप्स डाल सकते हैं। साथ ही भरपूर मात्रा में पानी पीएं। इससे ज्यादा मात्रा में आंसू बनते हैं। आंसू एलर्जी को रोकते हैं।
एक्सपर्ट: डॉ. सुरेश पाण्डेय व डॉ. विपुल माथुर, नेत्र रोग विशेषज्ञ