
रात में गहरी नींद नहीं आती है, तो इन बातों से होगा फायदा
अच्छी नींद चाहिए तो रात में चाय, कॉफी पीने से बचें। एल्कोहल और स्मोक से भी परहेज करें। गुनगुना दूध अच्छी नींद लाने में मददगार माना जाता है। अन्य उपाय भी हैं जिसको अजमा सकते हैं।
आ युर्वेद के अनुसार दूध में थोड़ा जायफल मिला लेने से अच्छी नींद आती है। पाचन भी ठीक रहता है। हल्दी वाला दूध भी पी सकते हैं। रात में सोते समय पैरों की नारियल के तेल से हल्की मालिश करें तो भी नींद अच्छी आती है। सोने से करीबन 20 से 30 मिनट पहले गुनगुने पानी से नहाने से मांसपेशियों और तंत्रिकाओं को आराम मिलता है। अच्छी नींद चाहते हैं तो अपने सोने के समय से कम से कम 3 से 6 घंटे पहले ही एक्सरसाइज कर लें। एक्सरसाइज करने के तुरंत बाद कभी भी सोने की कोशिश न करें। सोने से करीबन 3-4 घंटे पहले ही डिनर कर लें। खानेे के तुरंत बाद सोने से फूड में मौजूद एसिड फूड पाइप में पहुंचकर सीने में जलन की समस्या करते हैं। नींद टूट सकती है।
Published on:
05 Apr 2020 06:19 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
