12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मास्क से आंखों में जलन हो तो नोज क्लीप वाला मास्क लगाए

लंबे समय तक मास्क लगाने से कुछ लोगों के आंखों में चुभन, जलन, थकान, रोशनी के प्रति संवेदनशीलता बढऩा (फोटोफोबिया), धुंंधला दिखाई देना, आंखें बंद करने की इच्छा होना, आंखों में दर्द एवं सिरदर्द आदि लक्षण हो सकते है।

less than 1 minute read
Google source verification
मास्क से आंखों में जलन हो तो नोज क्लीप वाला मास्क लगाए

मास्क से आंखों में जलन हो तो नोज क्लीप वाला मास्क लगाए

लंबे समय तक मास्क लगाने से कुछ लोगों के आंखों में चुभन, जलन, थकान, रोशनी के प्रति संवेदनशीलता बढऩा (फोटोफोबिया), धुंंधला दिखाई देना, आंखें बंद करने की इच्छा होना, आंखों में दर्द एवं सिरदर्द आदि लक्षण हो सकते है। इसको मास्क एसोसिएटेड ड्राई आई (मेड) कहते हैं। इसका खतरा उन लोगों को अधिक है जो लंबे समय तक गलत तरीके से मास्क लगाते हैं। मास्क लगाने से नाक-मुंह से निकलने वाली गर्म हवा आंखों में पहुंचकर यह समस्या करती है। इससे बचने के लिए मास्क के ऊपरी हिस्से को नाक पर अच्छी तरह टेप से चिपका लें, जिससे नाक से छोड़ी हुई हवा आंखों के सामने फैलकर ड्राय आई का कारण नहीं बनें। ज्यादा अच्छा होगा कि नोज क्लिप वाला मास्क लगाएं और नाक के हिस्से को नोज क्लिप के माध्यम से अच्छी तरह से टाइट कर लें। साथ ही रोज 10-12 गिलास पानी पीएं। 3-4 घंटे पर थोड़ी देर के लिए मास्क खोल दें। ज्यादा दिक्कत हो तो डॉक्टर की सलाह से ल्यूब्रिकेशन ड्रॉप डालें।
डॉ. विदुषी पाण्डेय,वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ, कोटा