12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो सप्ताह व्यायाम छोड़ने से भी ये 5 नुकसान हो सकते

तेज सर्दी और आलस की वजह से कई बार नियमित व्यायाम से लोगों से दूरी बना लेते हैं। लेकिन ऐसा करने से नुकसान हो सकता है।

2 min read
Google source verification
दो सप्ताह व्यायाम छोड़ने से भी ये 5 नुकसान हो सकते

दो सप्ताह व्यायाम छोड़ने से भी ये 5 नुकसान हो सकते

तेज सर्दी और आलस की वजह से कई बार नियमित व्यायाम से लोगों से दूरी बना लेते हैं। लेकिन ऐसा करने से नुकसान हो सकता है। अप्लाइड फिजियोलॉजी जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार केवल 14 दिन भी व्यायाम छोडऩे से हृदय और मांसपेशियों को व्यायाम से मिलने वाला लाभ नहीं मिलता है।
1. शुगर बढ़ता
तीन-चार माह तक वर्कआउट करने के बाद अगर दो सप्ताह तक व्यायाम छोड़ देते हैं तो शुगर लेवल अनियंत्रित हो सकता है क्योंकि खाने के बाद शुगर लेवल बढ़ता है। फिर मांसपेशियां और ऊतक इसको ऊर्जा में बदलते हैं। नियमित व्यायाम से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। व्यायाम न करने से अनियंत्रित हो जाता है।
२- ब्लड प्रेशर अनियंत्रित हो जाता
व्यायाम से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। एक अध्ययन के अनुसार अगर छह माह तक व्यायाम करते हैं और फिर दो सप्ताह छोड़ देते हैं तो बीपी अचानक से बढ़ सकता है। ब्रेन स्ट्रोक की आशंका बढ़ जाती है।
3-एरोबिक्स क्षमता घट जाती
3-4 माह तक वर्कआउट के बाद दो सप्ताह भी व्यायाम छोडऩे से एरोबिक्स क्षमता घट जाती है। दिल, अतिरिक्त दबाव भी सहन नहीं कर पाता है। शरीर में ऑक्सीजन की क्षमता पहले से घट जाती है। इसे वीओ2 मैक्स कहते हैं।
4. मांसपेशियां कमजोर होती इंजरी की आशंका
नियमित वर्कआउट से मांसपेशियां मजबूती होतीं, लचीलापन आता है। हल्की इंजरी से चोट का खतरा नहीं रहता है। लेकिन दो सप्ताह तक भी व्यायाम छोड़ते हैं तो मांसपेशियों पर भी असर पडऩे लगता, कमजोर होने लगती है। इसके बाद अगर वर्कआउट शुरू करते हैं तो इंजरी होने की आशंका कई गुना बढ़ जाती है।
5. शरीर बेडौल होता
लगातार व्यायाम करने से शरीर को सही आकार मिल जाता है लेकिन कुछ सप्ताह ही व्यायाम छोडऩे और डाइट सही नहीं लेने से शरीर का वजन बढ़ जाता है। शरीर बेडौल भी हो जाता है।