6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मसूडा़ें में सूजन है तो खट्टे फल ज्यादा खाएं, कैल्शियम की कमी से भी शरीर में दर्द

पत्रिका 'लाइफलाइन' की ओर से पाठकों और दर्शकों के लिए नियमित रूप से फेसबुक लाइव शो किया जा रहा है। इस बार विषय था- स्वस्थ जीवन जीने में होम्योपैथी कैसे हो सकती है मददगार। फेसबुक लाइव में दर्शकों ने अनेक सवाल पूछे, जिनके जवाब शो में शामिल होम्योपैथी विशेषज्ञों ने दिए। उनमें से चुनिंदा सवालों के जवाब जानिए-

2 min read
Google source verification
मसूडा़ें में सूजन है तो खट्टे फल ज्यादा खाएं, कैल्शियम की कमी से भी शरीर में दर्द

मसूडा़ें में सूजन है तो खट्टे फल ज्यादा खाएं, कैल्शियम की कमी से भी शरीर में दर्द

सवाल: मुझे हमेशा ऐसा लगता है कि गले में बलगम है लेकिन कुछ निकलता नहीं है? राजन, 28 वर्ष
जवाब: लेरेनजाइटिस ( स्वरतंत्र में सूजन) की आशंका है। खट्टी व ठंडी चीजों का परहेज करें। कई बार तेज बोलने से भी यह समस्या हो सकती है। दिन में तीन-चार बार गुनगुने पानी में नमक डालकर गरारा करें। आपको किसी चीज से एलर्जी है तो उसके प्रयोग से बचें। किसी होम्योपैथिक डॉक्टर की सलाह से कैलोबाइक्रोम-30 दवा ले सकते हैं। इससे आराम मिल सकता है।
सवाल: बच्चों की ऑनलाइन क्लासेज के कारण आंखों पर असर पड़ रहा है। क्या करें? अंजना पारीक
जवाब: मोबाइल-कप्यूटर पर क्लासेज के दौरान बच्चों को बीच-बीच में आंखें बंद करने की सलाह दें। इससे आंखों की अश्रु ग्रंथियां नहीं सूखेंगी। दिन में सामान्य पानी से आंखों में छीटें मारें और रात में दो-दो बूंद गुलाब जल डालें। रुटा-30 ड्रॉप डॉक्टर की सलाह से डाल सकते हैं।
सवाल: घुटने के साथ पूरे शरीर में दर्द रहता है। करीब छह माह से रक्तस्राव बहुत ज्यादा हो रहा है। एक महिला दर्शक
जवाब: अगर उम्र 45-50 वर्ष के आसपास है तो मेनोपॉज कारण हो सकता है। शरीर और घुटनों में दर्द अधिक वजन से भी हो सकता है। इसलिए वजन नियंत्रित रखें। नियमित योग-व्यायाम करें। कैल्शियम और विटामिन डी का सप्लीमेंट भी ले सकती हैं। कई बार विटामिन बी की कमी से भी शरीर में दर्द हो सकता है। इसकी जांच करवा लें। भरपूर मात्रा में पानी पीते रहें। आराम मिल सकता है।
सवाल: मेरे मसूड़ों में दर्द रहता है। वासुदेव परवानी, 68 वर्ष जवाब: मसूड़ों में दर्द के कई कारण हो सकते हैं। विटामिन सी की कमी से समस्या अधिक होती है। इससे मसूड़ों में सूजन आ जाती है जिससे दर्द होता है। इसके लिए सिट्रस (खट्टे) फ्रूट्स ज्यादा खाएं। विटामिन सी की पूर्ति के लिए सप्लीमेंट भी ले सकते हैं। सुबह-शाम हल्के हाथों से ब्रश करें। मर्कसाल और कैलकेरिया फ्लोर आदि दवाइयां आती हैं। चिकित्सक के परामर्श से इन्हें ले सकते हैं। इन दवाओं को अपने मन से बिल्कुल न लें। नुकसान हो सकता है।
सवाल: मुझे दो साल से पिंपल्स की समस्या है। शिवानी, 24 वर्ष
जवाब: इस उम्र में हार्मोनल बदलाव से होता है। ऑयल ग्लैंड बढ़ जाती हैं। चेहरे को दिन में 7-8 बार धोएं। धूल से बचाएं। सुबह-शाम किसी भी फेसवॉश और हल्के गुनगुने पानी से चेहरे को अच्छे से धोएं। मिर्च-मसाले वाली चीजें कम खाएं। पेट में कब्ज, गैस की समस्या न होने दें।
सवाल: मेरी हाइट नहीं बढ़ रही है। आरती, 17 वर्ष व अनेक पाठक
जवाब: लड़कियों की हाइट 15-16 वर्ष के बाद मुश्किल से बढ़ती है। माता-पिता की हाइट पर भी निर्भर करता है। ताड़ासन और रस्सी कूद जैसे व्यायाम नियमित करें। इनसे लाभ मिल सकता है। हाइट बढ़ाने की कोई दवा न लें। ये कारगर नहीं हैं। कैल्शियम और आयरन का सप्लीमेंट ले सकते हैं। यदि इसकी कमी से दिक्कत है तो हाइट बढ़ सकती है।
एक्सपर्ट - डॉ. तारकेश्वर जैन और डॉ. कमलेंद्र त्यागी, वरिष्ठ होम्योपैथी विशेषज्ञ