
लॉकडाउन के चलते लोगों का घर से बाहर निकलना बंद हो गया है। ऐसे में सेहत बनाने के लिए टे्रडमिल अच्छा विकल्प हो सकता है। लेकिन टे्रडमिल पर एक्सरसाइज करने के लिए कुछ बातों पर ध्यान देने की जरूरत है ताकि इसका ज्यादा लाभ मिल सके।
कई शोध में स्पष्ट हो चुका है कि ट्रेडमिल पर वर्कआउट शुरू करते हैं तो बहुत तेज गति पर न जाएं। 2.5 से 4.5 मील प्रति घंटे पर रखें। इस अभ्यास को लगातार बनाए रखने की जरूरत है। शुरुआत में तेज दौडऩे से न केवल चोट लग सकती है बल्कि लाभ भी कम होता है। सप्ताह में तीन बार, 15 से 30 मिनट करने का प्रयास करें। इससे ज्यादा न प्रयास करें। अच्छे परिणाम के लिए वैकल्पिक रूप से रनिंग और जॉगिंग करें। ट्रेडमिल पर पसीना बहाने से फिटनेस लेवल में सुधार होता और तेजी से कैलोरी बर्न करने मदद मिलती है। यह पैरों को मजबूत बनाती है और स्टैमिना को बढ़ाती है। यह एक असरदार व्यायाम है, लेकिन टखने या घुटने की समस्या है तो बचें।
जॉगिंग और दौडऩे में होता है यह अंतर
दौडऩे और जॉगिंग के कई फायदे हैं लेकिन दोनों में कुछ विशेष अंतर भी होता है। जॉगिंग में दौडऩे की तुलना में दिल, फेफड़ों और मांसपेशियों पर जोर पड़ता है। वहीं, दौडऩे में पूरे शरीर पर ज्यादा जोर और दबाव पड़ता है। टे्रडमिल पर दौडऩे से हड्डियां मजबूत होती हैं।
सही ट्रेडमिल वर्कआउट से कम कर सकेंगे वजन
अगर आप नए हैं तो इसकी शुरूआत न्यूनतम 1 प्रतिशत पर सेट करेें और एक मिनट के लिए चलाएं। फिर गति को थोड़ा बढ़ाएं और दूसरे मिनट के लिए चलाएं। धीरे-धीरे ज्यादा करें। रुक जाएं। इसे कम से कम 5 बार दोहराएं।
Published on:
05 Apr 2020 07:23 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
