
इलायची: माउथ फ्रेशनर ही नहीं, गले की खराश व तनाव दूर करती,इलायची: माउथ फ्रेशनर ही नहीं, गले की खराश व तनाव दूर करती,इलायची: माउथ फ्रेशनर ही नहीं, गले की खराश व तनाव दूर करती
रसोई में मिलने वाली इलायची न केवल स्वाद बढ़ाती है बल्कि इसमें कई औषधीय गुण भी हैं। इसकी तासीर गरम होती है। यह माउथ फ्रेशनर का काम तो करती ही है, सर्दी-जुकाम व गले में खराश से भी बचाव करती है। रोज एक इलायची खाने से दूसरी मौसमी समस्याओं से भी सुरक्षा मिलता है।
शरीर को डिटॉक्स करती
इलायची में कार्बोहाइड्रेट, डाइटरी फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन और फॉस्फोरस मुख्य रूप से पाए जाते हैं। यह तनाव से बचाव करते हैं। इलायची चबाने से हार्मोन में तुरंत बदलाव होता है और तनाव से तत्काल राहत मिलती है। यह शरीर को डिटॉक्स भी करती है। इसको चबाने के अलावा दूध-मिठाई में मिलाकर भी खा सकते हैं। इसे एक ग्राम मात्रा में रोज ले सकते हैं।
धडकऩ सामान्य होती है
गैस से सीने, सिर या पेट में दर्द होता है। इलायची हर तरह की गैस से होने वाले दर्द से छुटकारा दिलाती है। इलायची का उपयोग एसिडिटी से भी निजात दिलाता है। खाना खाने के बाद मुंह में इलायची डाल कर लगभग सौ कदम टहलना जरूरी है। अगर हार्टबीट तेज चल रही है तो एक इलायची लेकर चबाने लगें। इलायची दिल की धडकऩ को भी सामान्य करती है।
Published on:
03 Jan 2021 04:13 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
