
Include these foods in your diet during last sawan somvar vrat
Last Sawan Somvar Vrat 2022: आज सावन का आखरी सोमवारी व्रत है। सावन सोमवार व्रत में पूरी श्रद्धा के साथ भगवान शिव और मां पार्वती की आराधना की जाती है। इस व्रत में लोग पूरी श्रद्धा के साथ हर एक-एक नियम का पालन करते है। ऐसे में व्रत रखने के दौरान आपको खानपान पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। आपको अपनी डाइट में कुछ ऐसी चीजों को शामिल करना पड़ेगा, जिससे आपकी इम्यूनिटी मजबूत रहे और आपको किसी भी तरह की कोई दिक्कत का सामना ना करना पड़े। तो आज हम आपको सावन के इस आखरी सोमवारी व्रत पर कुछ ऐसी चीजों का सेवन करने के बारे में बता रहे है, जिसका सेवन करने से आप स्वस्थ रहेंगे। तो आइए जानते है इन चीजों के बारे में
सावन के आखरी सोमवारी व्रत के दौरान करें इन चीजों का सेवन
1. दही
आज सावन के इस आखरी सोमवारी व्रत में आप दही का सेवन कर सकते है। दही का सेवन करने से आप हाइड्रेटेड रहेंगे और इससे आपको भूख भी नहीं लगेगी। साथ ही इसका सेवन करने से आपको एनर्जी मिलेगी। आप दही को आलू, साबूदाना, केला या फिर कुट्टू या सिंघाड़े के आटे से बने पूरी के साथ सेवन कर सकते है।
यह भी पढ़े: शरीर में विटामिन K की कमी से हड्डियों के कमजोर होने का बढ़ जाता है खतरा, कमी को पूरा करने के लिए करें इन फूड्स का सेवन
2. कुट्टू या सिंघाड़े के आटे
आज सावन के इस आखरी सोमवारी व्रत में आप कुट्टू या सिंघाड़े के आटे से बनी पूरी, पराठे या हलवा का सेवन कर सकते है। इनका सेवन करने शरीर में एनर्जी बनी रहेगी और पेट भी लम्बे समय तक भरा हुआ महसूस होगा।
3. ड्राई फ्रूट्स
आज सावन के इस आखरी सोमवारी व्रत में आप ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर सकते है। ड्राई फ्रूट्स का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत रहेगी है और शरीर में एनर्जी बनी रहेगी। जिससे शरीर को कमजोरी महसूस भी नहीं होगी।
यह भी पढ़े: केला ही नही इसके फूल के भी है कमाल के फायदे, वजन कम करने में होता है मददगार
4. फल
आज सावन के इस आखरी सोमवारी व्रत में आप फल का सेवन कर सकते है। व्रत में फल खाने से शरीर को आवश्यक पोषक तत्त्व मिलते है, जो आपको हेल्दी बनाए रखने में मदद करते है। साथ ही फल का सेवन करने से आपके शरीर में पानी की भी भरपूर मात्रा बनी रहती है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।
Updated on:
08 Aug 2022 12:05 pm
Published on:
08 Aug 2022 12:04 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
