5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Yoga Day 2022: रोजाना योग करने से शरीर को मिलते हैं अनगिनत फायदे, कई बीमारियों के लिए है रामबाण

Yoga Day 2022: योग करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। रोजाना योग करने से शरीर, मन और दिमाग को कई तरह के लाभ मिलते हैं। रोजाना योग करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई बीमारियों को करने में मदद मिलती हैं।

2 min read
Google source verification
Yoga Day 2022: रोजाना योग करने से शरीर को मिलते हैं अनगिनत फायदे, कई बीमारियों के लिए है रामबाण

International Yoga Day 2022 health benefits

Yoga Day 2022: योग करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। लेकिन आजकल की बदलती लाइफस्टाइल और भागदौड़ की वजह से ज्यादातर लोग शारीरिक और मानसिक बीमारी से ग्रसित हो रहे हैं। ऐसी समस्या से बाहर निकालने में योग अपनी अहम भूमिका निभाता है। योग करने से शारीरिक और मानसिक बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। क्योंकि योग शारीरिक और मानसिक रूप से वरदान है। रोजाना योग करने से शरीर, मन और आत्मा संतुष्ट रहती है। योग करने से मन और दिमाग बहुत ही शांत रहता है। नियमित रूप से योग करने से स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को दूर किया जा सकता है। इसलिए हर एक व्यक्ति को नियमित रूप से योग जरूर करना चाहिए। तो आइए जानते हैं रोजाना योग करने से शरीर को मिलने वाले फायदे के बारे में

योग करने के फायदे

1. मन और दिमाग शांत रखने में फायदेमंद
मन और दिमाग शांत रखने के लिए रोजाना योग करना बहुत ही फायदेमंद होता है। योग शारीरिक और मानसिक रूप से वरदान है। योग करके मन और दिमाग को शांत रख सकते हैं। योग करने से तनाव दूर होता है और साथ ही बहुत अच्छी नींद भी आती है। जिससे दिमाग को सुकून मिलता है।
यह भी पढ़े: डायबिटीज के मरीज अपनी डाइट में जरूर करें इन सुपरफूड्स को शामिल, कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर

2. रोगों को दूर करने में फायदेमंद
रोगों को दूर करने के लिए रोजाना योग करना बहुत ही फायदेमंद होता है। रोजाना योग करने से शारीरिक और मानसिक थकान दूर होती है। साथ ही योग करना बीमारियों के लिए किसी रामबाण से कम नहीं होता है। योगाभ्यास रोगों से मुक्ति दिलाने में मदद करता है। ये शरीर को बीमारियों से लड़ने की शक्ति भी देता है।

3. ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में फायदेमंद
ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए रोजाना योग करना बहुत ही फायदेमंद होता है। रोजाना योग करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है और साथ ही ये बढ़े हुए ब्लड शुगर लेवल को भी घटता है। योग करना डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।
यह भी पढ़े: अंगूर का सेवन करने से मिलते हैं अनगिनत फायदे, कैंसर से बचाव करने में होता है मददगार

4. वजन कम करने में फायदेमंद
वजन कम करने करने के लिए रोजाना योग करना बहुत ही फायदेमंद होता है। रोजाना योग करने से वजन कम कंट्रोल रहता है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो योग आपके के लिए एक बेहतरीन तरीका है। यह आपके शरीर को टोन रखने में मदद करता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।