30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरोना :सबके लिए मास्क कितना जरूरी, यहां जानें

मास्क को लेकर लोगों में भ्रम भी फैल हुआ है इसलिए ज्यादातर लोग मास्क और सैनेटाइजर खरीद रहे हैं। इससे इनकी कमी और दामों में भारी बढ़ोत्तरी हो रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
कोरोना :सबके लिए मास्क कितना जरूरी, यहां जानें

कोरोना :सबके लिए मास्क कितना जरूरी, यहां जानें

मास्क को लेकर लोगों में भ्रम भी फैल हुआ है इसलिए ज्यादातर लोग मास्क और सैनेटाइजर खरीद रहे हैं। इससे इनकी कमी और दामों में भारी बढ़ोत्तरी हो रही है। इसे केवल वही लोग मास्क लगाएं जो इससे ग्रसित, हाई रिस्क देशों से भ्रमण कर लौटे या फिर वे हैल्थ केयर एक्सपर्ट जो कोरोना वायरस से पीडि़तों का इलाज कर रहे हैं।

एन95 मास्क भी 95 फीसदी तक संक्रमण से बचाव करता है। लेकिन इसको केवल जरूरत पडऩे पर केवल डॉक्टर की सलाह से ही पहनाना चाहिए। इसको सामान्य लोग न पहने से बचें। इसे हैल्थ केयर से जुड़े लोगों के लिए ही बनाया गया है। कई सावधानी जरूरी है।
सर्जिकल मास्क के बारे में जानें
आजकल हर कोई सर्जिकल मास्क लगाए घूम रहा है। लेकिन एक्सपर्ट की मानें तो स्वस्थ व्यक्ति को सर्जिकल मास्क की जरूरत नहीं है क्योंकि यह संक्रमण से बचाव नहीं करता बल्कि दूसरों में संक्रमण फैलने से रोकता है। इसे पीडि़त व्यक्ति ही लगाएं ताकि उनका संक्रमण दूसरे में न फैले। दूसरे के संक्रमण से बचाव में केवल एन95 मास्क ही कारगर है लेकिन उसके साथ कई दूसरे सुरक्षा इंतजाम भी करने होते हैं जोकि सामान्य व्यक्ति नहीं कर सकता है। यह भी केवल आठ घंटे तक ही सुरक्षित रखता है। इसलिए मास्क केवल संक्रमित व्यक्ति ही लगाएं।
अगर लगा रहे हैं तो...
मास्क छूने से पहले हाथ साबुन से धोएं। ऐसे छूते हैं तो वह बेकार हो जाता है।
सर्जिकल मास्क को दोबारा इस्तेमाल से संक्रमण की आशंका कई गुना बढ़ जाती है।
मास्क में नमी आने से क्षमता नष्ट हो जाती है।
एन95 मास्क को भी एक बार ही उपयोग में लें। दोबारा इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
मास्क को सही स्थान पर फेंके, नहीं तो संक्रमण के फैलने का डर रहता है।

Story Loader